TOP News: शाहरूख vs सलमान, सब बेकार.. ये न्यूकमर हैं असली सुपरस्टार!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड में हर मिनट कुछ न कुछ नया होता है। यहां खबरें बनती भी हैं और बनाई भी जाती हैं। फिर आज तो पूरे सात दिन हो गए। तो हमारा फर्ज़ बनता है कि बॉलीवुड न्यूज़ की सारी डीटेल आप तक पहुंचाई जाए।
इस एक हफ्ते में बॉलीवुड में कुछ अच्छा हुआ और कुछ बुरा। इस हफ्ते एक बार फिर सलमान खान और शाहरूख खान की दोस्ती सुर्खियों में रही। दरअसल, सल्लू भाई ने सबके सामने सोशल मीडिया पर लिख दिया कि वे भी शाहरूख खान के फैन हैं। कोई शक नहीं कि एक ट्विट ने सभी फैंस को खुश कर दिया।
'सलमान खान मेरे भाई हैं, मेरे दोस्त, मेरे गुरू, मेरे गॉडफादर हैं..'
वहीं, बाहुबली 2 की रिलीज डेट की घोषणा ने भी सनसनी फैला दी। जी हां, फिल्म 14 अप्रैल 2017 को रिलीज होने वाली है। यह गुड फ्राइडे का दिन है, लिहाजा उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर घमासान तूफान आने वाला है।
बहरहाल, यहां फटाफट देख लीजिए इस हफ्ते बॉलीवुड की टॉप खबरें -


Click it and Unblock the Notifications













