टॉप 10 गूगल सेलिब्रिटी- रणबीर कपूर
लड़कियों के आज के चहेते एक्टर रणबीर कपूर गूगल टॉप सेलिब्रिटीज की लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं। सांवरिया फिल्म से अपने किरयर की शुरुआत करने के बाद रणबीर कपूर बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय बन गए। हाल ही में आई फिल्म 'रॉकस्टार' में अपने बेहतरीन अभिनय के चलते रणबीर कपूर को इस साल आईफा का बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।

'बचना ए हसीनों', 'वेक अप सिड', 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'राजनीती', 'अन्जाना अन्जानी' और 'रॉकस्टार' फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले रणबीर कपूर की फैन्स फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इस साल जल्द ही रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बर्फी रिलीज होगी इस फिल्म में रणबीर कपूर ने एक गूंगे बहरे व्यक्ति का किरदार निभाया है।
बर्फी के प्रमोशन के दौरान हाल ही में एक इवेंट में रणबीर द्वारा निर्देशक अनुराग बासु को लिप किस किए जाने को लेकर मीडिया में काफी हल्ला हुआ इसके अलावा पिछले माह सिंगापुर में हुए आईफा के दौरान रणबीर और नर्गिस फाखरी के साथ साथ कुछ करीबी पल बिताने को लेकर भी काफी सुर्खियां बनीं।


Click it and Unblock the Notifications











