टॉप 10 गूगल सेलिब्रिटी- पूनम पांडे
पूनम पांडे एक सुपर मॉडल हैं जो जल्द ही अपनी पहली फिल्म करेंगी। पूनम पांडे के खबरों में आने का सिलसिला शुरु हुआ जब उन्होने पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान कहा कि अगर इंडिया जीत गई तो वो इंडियन टीम की जीत की खुशी में स्ट्रिप करेंगी। लेकिन उस समय वो अपना वादा पूरा नहीं कर पाईं उसके बाद हाल ही में हुए इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 5 के बाद उन्होंने अपनी न्यूड फोटोग्राफ्स ट्वीटर के जरिए अपने फैन्स तक पहुंचाई।

पहले खबर आई थी कि पूनम पांडे जिस्म के निर्देशक अमित सक्सेना की अगली फिल्म में नजर आएंगी लेकिन बाद में अमित ने इस खबर को झूठ बताया। पूनम पांडे ने हाल ही में ट्वीटर पर अपनी न्यूड तस्वीरें डालते हुए लिखा कि 18 साल से कम के लोग इस तस्वीर को ना देखें। अगर कोई देखता है तो इसमें मेरी कोई रिस्पॉन्सिबिल्टी नहीं होगी।
पूनम पांडे टेलीविजन शो खतरों के खिलाड़ी 4 में भी नज़र आई थीं जिसे अक्षय कुमार ने होस्ट किया था।


Click it and Unblock the Notifications











