टॉप 10 गूगल सेलिब्रिटी- कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की बॉर्बी गर्ल और दबंग सलमान खान की गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ भी गूगल पर सर्च की जाने वाली टॉप सेलिब्रिटी में तीसरे नंबर पर हैं। अग्निपथ में चिकनी चमेली और तीस मार खान में शीला की जवानी आइटम नंबर से कैटरीना ने बॉलीवुड की किलिंग आइटम गर्ल का खिताब भी हासिल कर लिया और अब सलमान के साथ उनकी आने वाली फिल्म एक था टाइगर में भी कैटरीना एक आइटम नंबर माशाअल्लाह करती दिखेंगी।

एक था टाइगर के आइटम सांग में कैटरीना बैली डांसिंग करेंगी और उनकी इस बैली डांसिंग ने सलमान को अभी से दीवाना बना दिया है। कैटरीना को हाल ही में एक मैगजीन द्वारा किये गए सर्वे के अनुसार एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब भी दिया गया है। कैटरीना को यह खिताब चौथी बार मिला है्।
कैटरीना इस साल सलमान की एक था टाईगर के बाद दीवाली पर रिलीज हो रही यश राज फिल्म्स ये कहां आ गए हम में भी नज़र आएंगी। इस फिल्म में कैटरीना शाहुरख खान के साथ नज़र आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











