टॉप 10 गूगल सेलिब्रिटी- आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान गूगल के सर्च इंजन में 9वें नंबर पर हैं। आमिर साल में सिर्फ एक फिल्म करने को लेकर मशहूर हैं। साल में सिर्फ एक फिल्म करने के पीछे वजह ये है कि मिस्टर परफैक्शनिस्ट को हर काम में परफैक्शन चाहिए होता है। इस साल आमिर अपने टीवी शो सत्यमेव जयते को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे।

सत्यमेव जयते के अलावा इस साल आमिर की फिल्म तलाश भी रिलीज होने के लिए इंतजार में है लेकिन परफैक्शन की चाह में आमिर इस फिल्म को समय नहीं दे पा रहे हैं जिसके चलते तलाश की रिलीज डेट आगे बढ़ती ही जा रही है।
तलाश के अलावा धूम 3 में भी आमिर नज़र आएंगे लेकिन धूम 3 अगले साल रिलीज होगी। सत्यमेव जयते शो ने अपने पहले एपिसोड से ही टेलीविज़न की दुनिया में एक नयी अलख जगा दी। इसके हर एपिसोड में आमिर समाज से जुडी एक नयी समस्या से दर्शकों को रुबरु कराते हैं। सत्यमेव जयते में व्यस्त रहने के कारण आमिर ने धूम 3 की शूटिगं भी आगे बढ़ा दी थी। फिल्हाल आमिर की धूम 3 शूटिंग तो शुरु हो चुकी है लेकिन तलाश फिल्म की रिलीज डेट फिर से आगे बढ़ा दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











