टॉप 10 गूगल सेलिब्रिटी- ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री का खिताब हासिर करने वाली ऐश्वर्या भी गूगल टॉप सेलिब्रिटीज को हिस्सा है। इस खूबसूरत एक्ट्रेस के चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारी संख्या में हैं। ऐश्वर्या के करियर को सलमान खान के साथ फिल्म हम दिल दे चुके सनम से रफ्तार मिली।

उसके बाद देवदास, मोहब्बतें, गुरु, ताल जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के चर्चे हुए। अपने करियर के दौरान ऐश और सलमान के अफेयर के चर्चे भी काफी सुर्खियों में रहे। कई बार सलमान द्वारा ऐश को परेशान करने की खबरें भी आईं। उसके बाद यह जोड़ी बड़े परदे पर से गायब हो गई।
ऐश की शादी जूनियर बच्चन अभिषेक के साथ हुई और अब ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या भी खबरों की सुर्खियों में हैं। ऐश की बेटी आराध्या की एक झलक देखने के लिए मीडीया से लेकर आम इंसान तक बहुत उत्सुक है।


Click it and Unblock the Notifications











