टॉप 10 गूगल सेलिब्रिटी- करीना कपूर
कपूर खानदान की यह बेटी हमेशा से ही सुर्खियों का हिस्सा रही हैं। इस साल करीना सैफ अली खान से शादी को लेकर काफी सु्र्खियों में रहीं हैं। सैफ और करीना ने आखिरकार इस साल के अन्त तक शादी करने का फैसला किया है और मीडिया को इस बारे में खबर भी दे दी है।

जब वी मेट फिल्म के सुपरहिट होने के बाद करीना कपूर और शाहिद कपूर के बीच रोमांस की खबरें काफी चर्चा में रहीं। लेकिन करीना और सैफ के करीब आने के बाद से करीना और सैफ एक दूसरे को लेकर काफी गंभीर रहे हैं। करीना कपूर बॉलीवुड में अपने साइज जीरो को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं।
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि करीना कपूर के साइज जीरो के चलते साउथ के एक निर्देशक ने भी करीना को अपनी फिल्म के लिए एक आइटम सांग करने का ऑफर दिया। साथ ही इस आइटम सांग के लिए उन्होने करीना को एक करोड़ देने की बात भी कही। शाहुरुख के साथ हाल ही में आई फिल्म रा.वन से 200 करोड़ का बिजनेस करने के बाद करीना भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











