एक्ट्रेस ने किया SHOCKING खुलासा- ''आदित्य पंचोली ने ड्रग्स देकर कार में मेरे साथ दुष्कर्म किया''
बीते दिनों बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस ने आदित्य पंचोली के ख़िलाफ़ मुंबई के वर्सोवा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। आदित्य पंचोली पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर 10 साल पहले अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न किया था। एक्ट्रेस ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि जब वह 17 साल की थीं, आदित्य पंचोली ने उन्हें ड्रग्स दिया और कार में दुष्कर्म किया। इस केस में आदित्य पंचोली को 19 जुलाई तक के लिए कोर्ट द्वारा अंतरिम राहत दे दी गई है। इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2004 से 2009 के बीच आदित्य पंचोली ने नशे के डोज़ देकर पीड़िता के साथ यौन शोषण किया, आपत्तिजनक स्थिति में उसकी तस्वीरें ले लीं थीं और 1 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी थी। जिसमें 50 लाख रुपए वसूले भी गए थे। साथ ही जब जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में करनी चाही तो उसके साथ मार-पीट भी की गई।


Click it and Unblock the Notifications











