गानों पर रखे जा रहे हैं फिल्मों के नाम

बॉलीवुड में आने वाली फिल्मों का नाम 'कजरारे', 'बंदा ये बिंदास है', 'इट्स माई लाइफ', 'अल्लाह के बंदे', 'जिंदगी मिलेगी न दोबारा' और 'दिल तो बच्चा है जी' रखा गया है। नई फिल्मों के ये नाम बॉलीवुड के गानों के नाम पर रखे गए हैं।
एक तरफ जहां 'कजरारे' फिल्म का नाम ऐश्वर्या राय द्वारा अभिनित फिल्म 'बंटी और बबली' के एक गाने से लिया गया है वहीं 'बंदा ऐ बिंदास है' अमिताभ बच्चन और नंदिता दास द्वारा अभिनित फिल्म 'अक्स' से लिया गया है।
'अल्लाह के बंदे' चर्चित फिल्म 'वैसा भी होता है-2' से लिया गया, जिसमें कैलाश खेर द्वारा गया गया यह गाना काफी लोकप्रिय रहा। जोया अख्तर की अगली फिल्म 'जिंदगी मिलेगी न दोबारा' का टाइटल उनके भाई फरहान की फिल्म 'रॉक आन' से लिया गया है।
मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' का टाइटल चर्चित फिलम 'इश्किया' से लिया गया है। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी अपनी फिल्मों 'कभी खुशी कभी गम' और 'कभी अलविदा न कहना' के टाइटल लेखक और फिल्मकार अमित खन्ना की गीतों से लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications