बालीवुड संस्कृति से प्रभावित है तिब्बती
बालीवुड के गीत व सितारे तिब्बत में काफी लोकप्रिय है।
वहां का युवा वर्ग अपने रहन सहन और खान पान में बालीवुड की संस्कृति का अनुसरण कर रहा है। वहां के दुकानों में बालीवुड की फिल्मों व संगीत की सीडी और वीसीडी आसानी से मिल सकती है।
बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय तिब्बत में खासे लोकप्रिय है। भले ही लोगों को हिंदी समझ में न आती हो लेकिन हिंदी फिल्मों के प्रति उनका काफी लगाव है।


Click it and Unblock the Notifications











