दीपिका कैटरीना नहीं, ये हसीना है बॉलीवुड की सबसे लंबी एक्ट्रेस, हील पहन ले तो अमिताभ बच्चन भी लगेंगे छोटे!

Bollywood Tallest Actress: बॉलीवुड में कई खूबसूरत और लंबी एक्ट्रेस हैं। जहां अमिताभ बच्चन को अक्सर इंडस्ट्री का सबसे लंबा सितारा कहा जाता है, वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो लंबाई के मामले में मेल एक्टर्स से भी आगे हैं।
बॉलीवुड में कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस हैं, लेकिन अगर इनकी खूबसूरती के साथ इनकी हाइट में इजाफा हो जाए तो ये सोने पे सुहागा माना जाता है। लेकिन कुछ एक्ट्रेसे तो बहुत ज्यादा लंबी होती हैं, जिससे हीरो उनके आगे छोटे लगते हैं। इन एक्ट्रेसेस को कास्ट करते समय, फिल्ममेकर्स को अक्सर उनकी लंबाई के बारे में सावधानी से सोचना पड़ता है।
सबसे लंबी एक्ट्रेस की लंबाई
एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड 1999 युक्ता मुखी अपनी शानदार लंबाई के लिए जानी जाती हैं। 5 फीट 11 इंच की ऊंचाई के साथ, उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे लंबी एक्ट्रेस माना जाता है। अगर वह हील्स पहनती हैं, तो वह आसानी से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से भी लंबी दिखाई देंगी।
1999 में बनी थीं मिस वर्ल्ड
युक्ता इंदरलाल मुखी एक भारतीय नागरिक कार्यकर्ता और मिस वर्ल्ड 1999 कॉम्पटीशन की विजेता हैं। वह मिस वर्ल्ड जीतने वाली चौथी भारतीय महिला बनीं और उसी साल उन्हें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज भी पहनाया गया।
युक्ता मुखी के बारे में
युक्ता एक पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो हिंदी फिल्मों में दिखाई दी हैं। मुखी का जन्म बैंगलोर में एक सिंधी परिवार में हुआ था और वह सात साल की उम्र तक दुबई में रहीं। 1986 में, उनका परिवार मुंबई आ गया। उनकी मां अरूना सांताक्रूज में एक ब्यूटी सैलून मैनेज करती थीं, जबकि उनके पिता इंदरलाल मुखी एक कपड़ों की कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, मुखी ने मुंबई के वी. जी. वेज कॉलेज में जूलॉजी की पढ़ाई की। उन्होंने एप्टेक से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा भी हासिल किया और तीन साल तक हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक सीखा।


Click it and Unblock the Notifications












