'तारे जमीं पर' अब तमिल और तेलुगू में भी

अपनी फिल्म तारे जमीन पर के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का गोल्लापुडी श्रीनिवास स्मृति अवार्ड प्राप्त करने चेन्नई पहुंचे आमिर ने कहा कि वह दर्शकों के मनोरंजन के लिए अच्छी फिल्में बनाना चाहते हैं।
आमिर ने संवाददाताओं से कहा "फिल्म ही भीड़ को सिनेमाघरों में खींचती है और फिल्म के कारण ही बाक्स आफिस पर सफलता मिलती है। कलाकार भीड़ को नहीं खींचता"।
उन्होंने कहा "दर्शक कुछ नया और अलग चाहते हैं। यही बात अलग-अलग किस्म के विषयों पर काम करने के लिए हमारा प्रोत्साहन करती है। उन्होंने कहा भारतीय सिनेमा चाहे वह हिंदी हो, तमिल हो या कोई अन्य भाषा की फिल्म उसमें मेरे हिसाब से प्राथमिक मकसद लोगों का मनोरंजन करना होता है।"
आमिर ने कहा कि "सिनेमा मनोरंजन के लिए है यह न तो लोगों को शिक्षा देने के लिए है और ना ही सामाजिक बदलाव के लिए। एक शिक्षक के रुप में या समाज सुधारक के रुप में शायद सिनेमा दूसरे स्तर पर भूमिका निभाता हो"
अपनी अगली फिल्म के बारे में आमिर का कहना था कि उन्हें इस बारे में अभी फैसला लेना है। उनका कहना था मेरे पास अभी कोई विशेष विषय नहीं है। मैं किसी अच्छी कहानी की तलाश में हूं।


Click it and Unblock the Notifications