टॉप 10 गूगल सेलिब्रिटी- प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बॉलीवुड में अपने स्टाइल और एक्टिंग को लेकर प्रियंका काफी चर्चा में रही हैं। 2000 में मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतने के बाद बॉलीवुड में इस गर्ल ने काफी शोहरत हासिल की।

पिछले साल प्रियंका और शाहिद की जोड़ी ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। 'कमीने' की सफलता के बाद से यह जोड़ी कई बार एक साथ नज़र आई लेकिन प्रियंका और शाहिद में से किसी ने कभी भी एक दूसरे के साथ किसी तरह के रिलेशन को नहीं स्वीकारा। हाल ही में इस जोड़ी ने एक बार फिर से 'तेरी मेरी कहानी' फिल्म में बड़े परदे एक दूसरे का साथ दिया लेकिन इस जोड़ी का जादू इस बार दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया।
हाल ही में करीना और प्रियंका के बीच गर्मा गर्मी की खबरें भी आईं। कुछ दिन पहले ही अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने 'हिरोइन' सेट पर जाकर करीना से मिलकर एक नये रिश्ते की शुरुआत की। लेकिन संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' से करीना के निकलने के बाद प्रियंका के आने की खबर ने एक बार फिर से इन दोनों के बीच एक नये विवाद को जन्म देना शुरु कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











