दीपिका के समर्थन में उतरा बॉलीवुड, छपाक के 1st Day चारों शो बुक करो - अनुराग कश्यप
दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक दो दिनों में रिलीज़ होने वाली है लेकिन जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में छात्रों का साथ देने दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस पहुंची। उन्हें वहां देखकर हर कोई दंग रह गया। दीपिका ने काले कपड़ों में अपना विरोध भी जताया। हालांकि तुरंत ही ट्विटर पर बॉयकॉट छपाक ट्रेंड होने लगा।
लेकिन इस बार बॉलीवुड पीछे नहीं हटा और बड़ी हस्तियों ने जमकर दीपिका पादुकोण का समर्थन किया। अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर से लेकर मीडिया के बड़े चेहरे भी दीपिका के समर्थन में आगे उतरे और तब से #ISupportDeepika ट्विटर पर सबसे ऊपर ट्रेंड हो रहा है।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण छपाक की प्रोड्यूसर हैं और उनके जेएनयू जाने से उनकी फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ सकता है लेकिन वो ये समर्थन देने से पीछे नहीं हटीं। उन्हें सम्मान देने के लिए अनुराग कश्यप ने अपने ट्विटर की प्रोफाईल पिक्चर और कवर तस्वीर भी दीपिका की जेएनयू की तस्वीर लगा ली।
इस मामले में बॉलीवुड के सभी बड़े हीरो की चुप्पी लोगों को खल रही है। वहीं सोनम कपूर, आलिया भट्ट, स्वरा भास्कर, रिचा चड्ढा समेत कई हीरोइनें इस हिंसा के विरोध में बोल चुकी हैं। और आज दीपिका ने एक बहुत ही साहसी काम किया है जिसके बाद लोग जमकर उनका सपोर्ट कर रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications











