Salman Khan: पिता बनना चाहते थे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, पर किस्मत ने नहीं दिया साथ

Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के लिए लगातार खबरों में बनें हुए हैं। इसी के बीच में सलमान आप की अदालत जैसे शो में पहुंचे जहां पर उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई सारे राजों से पर्दा उठाया। वहीं सलमान खान ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह पिता बनना चाहते थे परंतु किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

दरअसल बात ऐसी है कि, बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान रजत शर्मा के मशहूर शो आप की अदालत का हिस्सा बने। इस दौरान अभिनेता से कई सवाल किए गए थे। लेकिन सलमान के मुंह से एक सवाल का जवाब सुनकर सभी हैरान रह गए।

जब रजत शर्मा ने सलमान से कहा गया कि करण जौहर बिना शादी के ही पिता बन चुके हैं। इस पर सलमान खान ने कहा, जी हां, मैं भी यही करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन तभी कानून बदल गया।

Recommended Video

Salman Khan Interview: पापा बनना चाहते हैं सलमान खान, बताया किस वजह से नहीं बन पा रही बात| FilmiBeat

सलमान खान ने आगे कहा कि 'मुझे बच्चे काफी पसंद हैं, लेकिन किड्स जब आते हैं तब मां भी आती है। मां उनके लिए बहुत अच्छी है मगर हमारे घर में मां ही मां पड़ी हैं। मेरे पास पूरा जिला है। पूरा गांव है लेकिन मेरे बच्चे की मां मेरी पत्नी होगी।'

इसके अलावा भी सलमान खान से अन्य कई विषयों पर बात की गई, जिसके उन्होंने दिलचस्प जवाब दिए। सोशल मीडिया पर सलमान के इस नए खुलासे को लेकर हर कोई बात कर रहा है, कई सारे यूर्जस तो उनको अभी भी शादी करने की सलाह दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान शाहरुख खान की फिल्म पठान में कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं। इसके बाद उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान भी रिलीज हो चुकी है। अगली बार वह टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके अलावा यशराज फिल्म के तले बने बन रही टाइगर वर्सेज पठान में वह शाहरुख खान के साथ नजर आने वाले हैं।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X