रणबीर कपूर काम से लेना चाहते हैं छुट्टी, जानें क्या है एक्टर की प्लानिंग!

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर काफी उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। हालांकि, अगले पार्ट की स्टार कास्ट का खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन अयान मुखर्जी ने ये जरूर कहा है कि वो शाहरुख खान के मोहन भार्गव के किरदार पर विचार कर रहे हैं।

वहीं, फिल्म को लेकर रणबीर कपूर ने हाल ही में पिंकविला से बातचीत की है। रणबीर कपूर से जब पूछा गया कि वो अब किस तरह की स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने इसका जवाब देते हुए कहा- 'मैंने ब्रह्मास्त्र के बाद दो फिल्में की है जिसमें, लव रंजन की एक फिल्म है और अब मैं एनिमल के किरदार की तैयारियों में लगा हुआ हूं। मुझे लगता है कि इतना काम करके मैं खुश हूं।'

bollywood superstar ranbir kapoor wishes off from his work, actor says he has been working non stop

रणबीर कपूर ने आगे कहा- 'अब मेरा परिवार बढ़ने वाला है इसलिए मैं कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहूंगा। मैं लंबे समय से लगातार काम कर रहा हूं। फिलहाल यही प्लान प्लान है। मुझे किसी तरह की जल्दबाजी नहीं है। मैं फिलहाल कुछ भी नहीं सुन रहा हूं लेकिन, अगर कुछ आता है तो मैं साइन करूंगा लेकिन कुछ समय के बाद।'

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल 2022 को पांच सालों के रिलेशनशिप के बाद शादी रचाई। वहीं, 9 सितंबर को दोनों की साथ में पहली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हुई है। 'ब्रह्मास्त्र' हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X