काका राजेश खन्ना की तबियत सुधरी असर कर गई दुआएं

राजेश खन्ना के साथ उनकी पत्नी डिंपल कपाडिया भी नज़र आईं। दूसरी तरफ राजेश खन्ना के दामाद और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के पति अक्षय कुमार ने भी राजेश खन्ना के बेहतर होने पर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर की है।
ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के चहेते सुपरस्टार राजेश खन्ना की तबियत काफी खराब थी और कल 20 जून को उनकी तबियत और भी नासाज हो गई। राजेश खन्ना ने खराब तबियत के चलते तीन चार दिनों से खाना भी छोड़ रखा था।
राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया जिनसे काफी साल पहले ही राजेश खन्ना अलग हो चुके थे भी राजेश की खराब तबियत के चलते उनकी देखभाल के लिए आशीर्वाद बंगले में ज्याद से ज्यादा वक्त बिता रही थी। रिंकी खन्ना और ट्वींकल खन्ना भी अपने पिता की सलामती के लिए गुरुद्वारे में दुआएं मांग रही थीं।
akshay kumar अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना रिंकी खन्ना dimple kapadia rajesh khanna rinki khanna twinkle khanna


Click it and Unblock the Notifications