बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना की हालत नाज़ुक

राजेश खन्ना के मैनेजर अश्विनी ने बताया कि उनकी तबियत खराब है और वो घर पर हैं। उन्होंने पिछले तीन-चार दिनों से खाना भी खाना छोड़ रखा है। उन्होंने ये भी बताया कि राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया जिनसे वो अलग हो चुके थे और उनकी बेटी रिंकी खन्ना लगातार राजेश खन्ना के साथ हैं।
इसके अलावा ट्विंकल खन्ना जो कि दूसरी बार मां बनने वाली हैं और उनके पति अक्षय कुमार भी राजेश खन्ना की सलामती के लिए गुरुद्वारे में मन्नत मांग रहे हैं। राजेश खन्ना के करीबी दोस्त ने बताया कि हाल ही में राजेश ने रिंकी खन्ना को बीएमडब्लू कार तोहफे में दी और वो भी उन पैसों से जो उन्हें हाल ही में हैवल्स फैन के टीवी ऐड को करने के लिए मिले थे।
राजेश खन्ना ने अब तक कुल 150 से भी ज्यादा फिल्में की हैं और बॉलीवुड के काका कहे जाते रहे हैं। डिंपल कपाड़िया से 1984 में वो अलग हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications