#JustIn: बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र हाल ही में अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के बाद आराम फरमा रहे थे लेकिन कल रात आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र को हाल ही में पेट में भयंकर दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाल ही में धर्मेंद्र ने अपना 81वां जन्मदिन मनाया है और सोमवार तक वो अपने खंडाला फार्महाउस में आराम फरमा रहे थे।
मंगलवार को वो मुंबई वापस लौटे और फिर पेट में दर्द होने की शिकायत पर उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें गैस्ट्रोएंट्रीटिस की शिकायत थी और काफी दिनों से वो पेट दर्द से परेशान थे।

नानावटी अस्पताल के डॉ. विशेष अग्रवाल ने एक सूचना देते हुए कहा कि फैन्स को अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं है और धर्मेंद्र धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं। उनका इलाज चल रहा है। हालांकि कुछ दिनों तक उन्हें अस्पताल में ही रखा जाएगा।
गौरतलब है कि हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने जीवन के 81 साल पूरे किए हैं और इस मौके पर हेमा मालिनी ने ट्विटर पर लिखा था कि आज मैं बीते दिनों की सारी अच्छी यादें याद कर रही हूं जिसका सबसे प्यारा हिस्सा है हमारे दो बच्चे।
वहीं ईशा देओल ने भी अपने पापा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा था कि आप मेेरे हीरो हैं। ईश्वर आपको हमेशा सलामत रखे। हम भी उनकी जल्द सलामती की दुआ करते हैं। Get Well Soon :)


Click it and Unblock the Notifications