अक्षय कुमार बने BMC के ब्रांड एंबेसडर..शानदार
अक्षय कुमार के फैन्स के लिए खुशखबरी है कि अक्षय कुमार को BMC, बॉम्बे म्यूनिसिपल कॉर्पेरेशन का ब्रैंड एंबेसडर बनाया गया है। जी हां अब अक्षय कुमार नगर निगम की तरफ से मुंबई वासियों को जागरुक करेंगे।
अक्षय कुमार फिलहाल यूके में हैं और अपनी आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड की शूटिंग भी लंदन में चल रही है जिसमें अक्षय कुमार एक एथलीट की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

अक्षय कुमार पिछले कुछ सालों से ज्यादातर वही फिल्में करते हैं जिसमें या तो कोई सामाजिक संदेश हो या फिर वो देशभक्ति से जुड़ी फिल्म हो।अक्षय कुमार की हर बात को लोग बहुत ध्यान से सुनते हैं और शायद यही कारण है कि अक्षय कुमार को बीएमसी के ब्रैंड एंबेस्डर के लिए परफेक्ट माना गया।
फिलहाल अक्षय कुमार के फैन्स टॉयलेट एक प्रेम कथा का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी और फिल्म में भारत में शौचालय की बुरी स्थिति को दिखाया गया है कि कैसे एक दुल्हन अपने ससुराल इसलिए आने से मना कर देती है कि उसके ससुराल में शौचालय नहीं होता।


Click it and Unblock the Notifications