Learn from Bollywood- कैसे चढ़ाएं अपने प्यार पर होली का रंग
हमारे बॉलिवुड ने देश के युवाओं को प्रेम प्यार, इश्क मोहब्बत जैसे खूबसूरत एहसासों से रुबरु कराया, थोड़ा संभाला तो थोड़ा बिगाड़ भी दिया। अब होली जैसे खूबसूरत त्योहार पर अगर आप अपने प्यार पर रंग ना चढ़ा सके तो कैसी होली, अब बॉलिवुड आखिर कब काम आएगा। शाहरुख से लेकर अमिताभ तक हर किसी ने अपनी फिल्मों में होली को जमकर खेला है और साथ ही कई ऐसे तरीके भी दिये हैं जिससे आप अपने प्यार को होली के रंगों से रंग सकते हैं।
चाहे फिर उसके घरवाले आपको पसंद ना करते हों या हो चुकी हो वो किसी और की। प्यार तो भई प्यार ही है, दिल को लगाना जितना आसान है उसे समझाना उतना ही मुश्किल। तो इस होली अगर ना समझा पाएं अपने दिल को तो सीखिये इन सितारों से होली खेलने के कुछ तरीके।
आजमा कर देखें हो सकता है इनमें से कोई आपके भी काम आ जाए।


Click it and Unblock the Notifications