Happy B'day Salman, सोनाक्षी, जैकलीन और किस किस ने किया Wish
आज सलमान खान अपना 49 जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के चहेते दबंग खान को सभी सितारों ने अपने अपने तरीके से बर्थडे की शुभकामनाएं दी। सलमान खान ने लगभग ढ़ाई दशक से बॉलीवुड पर राज किया है। और आज भी उनका जादू उनके फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में आज भी सलमान का एक खास मुकाम है।

बहरहाल, आज जन्मदिन के अवसर पर जहां कुछ सितारे सलमान के फॉर्म हाउस पर जाकर उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहे हैं। वहीं कुछ सितारे और सलमान के को-स्टार्स उन्हें ट्विटर के माध्यम से बर्थडे विश कर रहें। प्रीती जिंटा, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नाडीज सहित हिन्दी सिने जगत की कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी है।
इन फिल्मी हस्तियों ने दबंग खान को ट्विटर पर भी बधाई दी।
सोनाक्षी : जन्मदिन की बधाई सलमान। आप बेहतरीन हैं।
प्रीती जिंटा: सलमान आपको जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको ढेर सारार प्यार, सफलता, अच्छा स्वास्थ्य दे।
जैकलीन : यह सभी के लिए सुखद दिन है। जन्मदिन की बधाई सलमान।
बिपाशा बसु : सलमान को जन्मदिन की बधाई। आपको ढेर सारा प्यार और खुशहाली मिले।
निखिल द्विवेदी : आपको जन्मदिन की बधाई सलमान। आप सबसे अलग हैं।
सोफी चौधरी : सदाबहार सलमान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications