..................... 'मिशन जिंदगी' के लिए साथ आए ये सितारे! Bollywood Stars who support Mission Zindagi for Covid Help! - Hindi Filmibeat

'मिशन जिंदगी' के लिए साथ आए ये सितारे, कोविड राहत को लेकर करेंगे ऐसे मदद!

By Filmibeat Desk

फिल्म बिरादरी एक राष्ट्रव्यापी कोविड-राहत पहल (नेशनवाइड कोविड रिलीफ इनिशिएटिव) 'मिशन जिंदगी' का समर्थन करने के लिए आगे आये हैं और इसी वजह से उनकी काफी ज्यादा तारीफ हो रही है। देश भर से आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवक इस पहल के माध्यम से लोगों को अस्पताल के बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर, एम्बुलेंस, प्रतिरक्षा किट, ऑन-कॉल डॉक्टर और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा संसाधन खोजने में मदद कर रहे हैं। ये सितारे लगातार सुर्खियों में हैं और फैंस का कहना है कि इन सितारों ने अपना काम बखूबी किया है।

सामने आ रहे नामों की बात करें तो इनमें राजकुमार हिरानी, करण जौहर, महावीर जैन, भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कपिल शर्मा, बादशाह, वर्दा नाडियाडवाला, वरुण शर्मा और कई अन्य हस्तियां शामिल हैं।

bollywood, news, बॉलीवुड, न्यूज

ये लोग आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा इस अखिल भारतीय पहल का समर्थन करने के लिए एक साथ आये हैं। इसके अलावा कोरोना काल में जो लोगों की मदद कर रहे हैं वो सितारे लगातार सोशल मीडिया पर छाए हैँ।

पिछले कोरोना काल से सोनू सूद ने लोगों की काफी मदद की है और अभी भी लगातार मदद जारी है। इसके अलावा अक्षय कुमार, सलमान खान और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे भी ये नेक काम लगातार कर रहे हैँ। इससे इतना तो तय है कि हम सब काफी जल्दी समस्या से निपट लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X