अनुष्का शर्मा हो या रणवीर..BMC चुनाव के लिए स्टार्स ने दिया वोट
अनुष्का शर्मा से लेकर रणवीर सिंह तक अपने घरों से बाहर निकल बीएमसी इलेक्शन के लिए वोट डालने पहुंचे।
मुंबई में इन दिनों बीएमसी (Brihanmumbai Municipal corporation) इलेक्शन चल रहा है और इसके लिए स्टार्स काफी उत्साहित दिखे और वो वोट देने भी बाहर निकले ।आपको बता दें कि कुल 277 सीटों पर वोटिंग चल रही है जिसके लिए अलग अलग जगहों पर स्टार्स भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।
रेखा भी वोट डालने बिल्कुल सफेद साड़ी में पहुंची तो रणवीर सिंह अपने पापा के साथ वोट डालने पहुंचे तो अनुष्का शर्मा ने भी अपनी वोट डालने के बाद सेल्फी पोस्ट की।
[पहली बार किसी स्टार ने KRK को धो डाला..फिल्म का उड़ाया था मजाक!]
कभी भी चाहे बीएमसी, विधानसभा या लोकसभा इलेक्शन हो बॉलीवुड स्टार्स बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचते हैं और इस वजह से खासकर लोगों के बीच मैसेज जाता है कि लोग घरों से निकलें और वोट डालने पहुंचे। अभी वोटिंग लगभग 6 बजे तक होनी है और उम्मीद है कि और भी स्टार्स वोट डालने पहुंचेंगे।
अनुष्का शर्मा ने भी वोट डाल अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

रणवीर सिंह भी अपने पापा के साथ वोट डालने पहुंचे और मीडिया को दोनों ने पोज भी दिए।
रेखा भी कुछ इस अंदाज में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची।


Click it and Unblock the Notifications

