सलमान, विवेक, शिल्पा, श्रद्धा - बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर किया गणपति का स्वागत
Recommended Video
Shilpa Shetty, Devoleena & other stars CELEBRATE Ganesh Chaturthi ;Watch video | FilmiBeat
बॉलीवुड में गणेश उत्सव की धूमधाम दिखाई देने लगी है और स्टार्स ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत कर लिया है। जहां विवेक ओबेरॉय, शिल्पा शेट्टी सहित कई बॉलीवुड सितारे अपने घर बप्पा का स्वागत करने में लगे रहे वहीं दूसरी तरफ, सलमान खान भी अपनी बहन अर्पिता के घर गणपति का स्वागत करने पहुंचे।
कंगना रनौत, कार्तिक आर्यन सहित बॉलीवुड सितारों ने फैन्स को गणेश चतुर्थी की बधाईयां भी दीं। सबके घर में बप्पा विराज चुके हैं और अगले 11 दिन बॉलीवुड गलियारों में भी गणपति बप्पा का जयकारा ही सुनाई देने वाला है।
मनोज बाजपेयी, अनिल कपूर, कंगना रनौत सहित कई सितारों ने फैन्स को गणपति की बधाई दी। वहीं दीया मिर्ज़ा ने सबको Eco friendly गणपति स्थापित करने की सलाह दी जिससे कि विसर्जन के दौरान, पर्यावरण को ज़्यादा नुकसान ना पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications











