टॉम अल्टर की मृत्यु से शोक में बॉलीवुड..ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
हिंदी फिल्मों के अभिनेता, लेखक और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित टॉम ऑल्टर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से स्किन कैंसर से पीड़ित थे, उन्होंने शुक्रवार देर रात मुंबई के अग्निपाड़ा स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।
टॉल अल्टर स्किन कैंसर से जूझ रहे थे और उनका सैफी अस्पताल में इलाज चल रहा था।कुछ दिनों पहले ही उनकी बीमारी की खबर आई थी जो सिने प्रेमियों के बीच हलचल मचा दी थी। वो कैंसर के चौथे स्टेज पर थे।

टॉम अल्टर लगभग 300 फिल्मों में काम कर चुके थे और कई पॉपुलर सीरियल में भी काम कर चुके हैं। बॉलीवुड स्टार्स ने टॉम अल्टर की मृत्यु पर शोक जताया और ट्वीट भी किया।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए टॉम अल्टर की मृत्यु पर बॉलीवुड स्टार्स का ट्वीट।


Click it and Unblock the Notifications