ब्रिटिश सिंगर ईडी शीरन के साथ पार्टी करेंगे ये बॉलीवुड स्टार्स..अंबानी के यहां जश्न
Recommended Video

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शुक्रवार रात भारत पहुंचे। 19 नवंबर को एड शीरन का कंसर्ट मुंबई में होना है। एड शीरन का गाना 'शेप ऑफ यू' बेहद हिट हुआ है और अकेले भारत में इस गाने को 50 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।अब खबर ये आ रही है कि आज मुकेश अंबानी के यहां आज एड शीरन पार्टी कर सकते हैं।
जी हां और इस पार्टी में आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ तक के पहुंचने की उम्मीद है। आपको बता दें कि 26 साल के एड शीरन अपने नए एलबम 'डिवाइड' के प्रचार के मुंबई में ये कंसर्ट करने वाले हैं। एड शीरन मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के जियो गार्डेन में परफॉर्म करेंगे।

पहले भी इसी साल जब जस्टिन वीबर भारत आए थे तो उनके शो में बड़ी संख्या में बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे। सबने मिलकर काफी शानदार परफॉर्मेंस भी दी थी लेकिन इस बार ये पार्टी खासकर मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया पर होगी।
इसके अलावा ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि फराह खान भी एड शीरन के आने के खुशी में पार्टी देने वाली हैं।उन्होंने खासकर हैदराबाद से शेफ बुलाए हैं जो बिरयानी से लेकर कई भारतीय व्यंजन परोसेंगे। एड शीरन की ये दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले 2015 में भी शीरन अपना एक कंसर्ट यहां पर कर चुके हैं। इस बार शीरन का इरादा मुंबई घूमने का भी है इसलिए वो दो दिन पहले भारत आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
