कोरोना के खिलाफ जंग में साथ आए अजय देवगन, राजू हिरानी, रोहित शेट्टी, एकता कपूर- लाखों का जीवन बचाया
वर्तमान में चल रहे लॉकडाउन के कारण भले ही हम सब अपने-अपने घरों में महफूज़ हैं, लेकिन दिहाड़ी मजदूरों की आजीविका पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा है। जरूरत की इस घड़ी में उनका समर्थन करने के लिए, राजकुमार हिरानी और महावीर जैन के सहयोग से श्री श्री रविशंकर द्वारा सोशल मीडिया पर पहल #IstandwithHumanity की शुरुआत की गई है।
इस पहल ने तेजी से अपना असर दिखाया और टेलीविजन व मनोरंजन उद्योग के लोगों ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र के समर्थन में अपना योगदान दे रहे हैं और साथ ही दूसरों से भी जुड़ने का आग्रह किया है।

पंकज दुबे एक बहुत ही प्रसिद्ध लेखक और पटकथा लेखक हैं और साथ ही इस पहल के लिए आधिकारिक प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा , "यह बताते हुए बहुत उत्साहजनक महसूस कर रहा हूँ कि बॉलीवुड और यहां तक कि अन्य क्षेत्रों के दोस्तों के समर्थन और द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा अद्भुत निष्पादन के साथ, हम पूरे भारत के 9 राज्यों में 3.5 लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने में सफ़ल रहे हैं।
उन्होंने कहा, हम लगातार काम कर रहे हैं और जल्द ही 1 मिलियन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। हम उन सभी के आभारी हैं, जो प्यार सहित हमारी पहल #iStandWithHumanity का समर्थन कर रहे हैं। "


Click it and Unblock the Notifications