मैरीकॉम जिंदाबाद.के नारों से गूंजा बॉलीवुड, ट्विटर पर जश्न
एक बार फिर से देश की बेटी मैरीकॉम ने भारत का नाम रौशन कर दिया है। भारतीय गौरव मुक्केबाज मैरीकॉम ने बुधवार को 17वें एशियाई खेलों की फ्लाईवेट (48-51 किलोग्राम) वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
'मैरी कॉम' में 'जिद्दी दिल' और 'सलाम इंडिया' गाने पर गर्वित हूं
पांच बार की विश्व चैम्पियन और लंदन ओलम्पिक में कांस्य जीतने वाली मैरी कोम ने सियोनहाक जिम्नेजियम में हुए फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की झाएना शेकेरबेकोवा को 2-0 से हराया।
मैरी कॉम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाइयां
जिसके बाद पूरा देश मैरीकॉम की जीत का जश्न मना रहा है। बॉलीवुड ने भी मैरीकॉम की इस सफलता पर उन्हें बहुत सारी बधाईयां दी हैं। प्रियंका चोपड़ा, 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर और फिल्मकार शूजीत सरकार सरीखी अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें बधाई दीं।
सोना जीता रीयल 'मैरीकॉम' ने लेकिन चैनल पर छायीं रील 'मैरीकाम'
फिल्मी हस्तियों ने दिल खोलकर मैरीकॉम की तारीफ की है और ट्विटर के जरिये अपने बधाई संदेश मैरीकॉम तक पहुंचाये हैं।
यहां पेश है, उनकी जीत पर सिनेमा जगत से आईं कुछ ट्वीट


Click it and Unblock the Notifications











