DeepVeer Reception: आ चुके हैं बच्चन परिवार और शाहरुख खान- सलमान, अक्षय का रहा इंतज़ार
Recommended Video

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी के बाद आज शनिवार को बॉलीवुड सितारों के लिए खास रिसेप्शन पार्टी रखा गया है। पार्टी में बॉलीवुड मेहमानों का आना भी शुरु हो चुका है। बच्चन परिवार, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, वरूण धवन सभी सितारों ने पार्टी में शिरकत ली है। सभी सितारे एक से बढ़कर एक लग रहे हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही बॉलीवुड के सुपरस्टार्स हैं.. और लगभग सभी कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। लिहाजा, लगभग पूरा बॉलीवुड परिवार ही उनकी खुशियों में शामिल होने पहुंच चुका है। हालांकि अक्षय कुमार, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, कंगना रनौत जैसे स्टार्स की गैरमौजूदगी भी रही।

पार्टी से कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं, जहां दीपिका और रणवीर दोस्तों के साथ डांस करते दिख रहे हैं। कोई शक नहीं कि दीपिका- रणवीर की यह रिसेप्शन पार्टी पूरी तरह से बॉलीवुडिया रही है। सभी सितारों के लिए यह यादगार शाम होगी।


Click it and Unblock the Notifications











