फादर्स डे की तस्वीरें: जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान, सबने कहा - मेरे पापा बेस्ट

बॉलीवुड स्टार्स 20 जून को फादर्स डे मना रहे हैं और इस मौके पर स्टार्स ने अपने पिता के साथ अपने बचपन की तस्वीरें शेयर करते हुए ढेर सारी यादें साझा की। फादर्स डे की बधाई के साथ एक चीज़ थी जो हर तस्वीर में कॉमन थी। हर किसी ने अपने पिता को दुनिया का बेस्ट पिता बनाया। और वाकई बात सच भी है। हर बच्चे के लिए उसके पापा ही सुपरहीरो होते हैं।

जहां बॉलीवुड हीरोइनें अपनी क्यूट सी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर बाढ़ ला दी वहीं एक्टर्स ने इस दिन में हंसी की फुहारें छोड़ीं। विकी कौशल ने अपने पिता शाम कौशल के साथ अपनी ये तस्वीर शेयर की।

bollywood-stars-sara-ali-khan-ananya-pandey-others-share-their-childhood-pictures-on-father-s-day

विकी ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ कैप्शन दिया - शाम और शाकाल। वहीं शाहरूख खान ने भी उन सभी पिताओं को फादर्स डे की बधाई दी जो अपने नन्हें मुन्नों के साथ ये दिन मना रहे हैं।

वहीं आयुष्मान खुराना ने अपने पिता के साथ ये तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्हें कविताओं, संगीत और कला विरासत में उनके पिता की वजह से मिली है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके नाम में दो N और दो R का कारण भी उनके पिता है। उनके पिता को ज्योतिष का शौक है और उन्हीं के कहने पर आयुष्मान ने अपना नाम बदला।

देखिए स्टार्स ने कैसे दी अपने अपने पापा को फादर्स डे की बधाई -

करण जौहर और यश - रूही

करण जौहर और यश - रूही

करण जौहर ने यश और रूही के साथ एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वो अपने बच्चों को अपनापन और इंसानियत सिखाने की कोशिश हमेशा करते रहेंगे।

आलिया भट्ट - करण जौहर

आलिया भट्ट - करण जौहर

वहीं करण जौहर ने आलिया भट्ट के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - मेरे पिता बनने का सफर तुमसे शुरू हुआ। तुम्हें ढेर सारा प्यार। गौरतलब है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ कदम रखा था और वो करण को अपने पिता समान मानती हैं। इतना ही नहीं वो करण जौहर के बेटे यश को राखी भी बांधती हैं।

जान्हवी कपूर - खुशी कपूर - बोनी कपूर

जान्हवी कपूर - खुशी कपूर - बोनी कपूर

जान्हवी कपूर ने खुशी और अपने साथ, बोनी कपूर की ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - दुनिया के सबसे अच्छे आदमी को मैं जानती हूं। और मैं बहुत ही खुशनसीब हूं क्योंकि मैं उस आदमी की बेटी हूं।

अनन्या पांडे - चंकी पांडे

अनन्या पांडे - चंकी पांडे

अनन्या पांडे ने भी चंकी पांडे के साथ ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा दुनिया के सबसे कूल इंसान को मैं जानती हूं। मैं आप से बहुत प्यार करती हूं पापा।

एक और क्यूट सी तस्वीर

एक और क्यूट सी तस्वीर

अनन्या पांडे और चंकी पांडे की एक और बेहद क्यूट सी तस्वीर। गौरतलब है कि अनन्या चंकी पांडे की तुलना हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर से कर चुकी हैं और इस बात के लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

शनाया कपूर - संजय कपूर

शनाया कपूर - संजय कपूर

शनाया कपूर ने भी अपने पिता संजय कपूर के साथ अपने बचपन की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उनके पिता दुनिया के सबसे मज़ेदार और शानदार डैड हैं।

नव्या नवेली नंदा - निखिल नंदा

नव्या नवेली नंदा - निखिल नंदा

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपने पिता निखिल नंदा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - आपके जैसा दूसरा कोई नहीं है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने अपने पिता और विराट कोहली की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - दो शानदार पुरूष जिन्हें मैं जानती हूं। वो दो पुरूष जो मुझे समझते हैं। जिनके अंदर प्यार और सम्मान दोनों कूट कूट कर भरा है।

वामिका - विराट कोहली

वामिका - विराट कोहली

गौरतलब है कि विराट कोहली अपना पहला फादर्स डे मना रहे हैं। उन्होंने इसी साल अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया है। अनुष्का ने उन्हें फादर्स डे की बधाई देते हुए कहा - एक बेटी को इससे अच्छे पिता कहां मिलेंगे।

सारा अली खान - सैफ अली खान

सारा अली खान - सैफ अली खान

सारा अली खान ने भी अपने बचपन की तस्वीरों के साथ अपने पिता को फादर्स डे की बधाई दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X