सुरेखा सीकरी के निधन पर दुखी है बॉलीवुड, रणदीप हुड्डा से जान्हवी कपूर तक, ऐसे दी श्रद्धांजलि!
वेटरन अदाकारा सुरेखा सीकरी का आज देहांत हो गया, वो 75 साल की थीं। करीबियों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो हुआ है। सुरेखा सीकरी के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं और उनकी आत्मा का शांति के लिए दुआएं कर रहे हैँ। उन्होने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में यादगार किरदार किए हैं। ऐसे में उनको भुलाना पूरी तरह से असंभव है।
लेकिन इस समय कुछ सितारों के पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जो कि वेटरन एक्ट्रेस के निधन के बाद काफी दुखी हैं। इस लिस्ट में अभिनेता रणदीप हुड्डा से लेकर जान्हवी कपूर तक शामिल हैं।

ये वो सितारे हैं जिन्होने साथ में काम करते हुए सुरेखा जी का अभिनय देखा है और उनसे काफी प्रभावित हुए हैँ। बालिका वधु के शानदार किरदार के लिए उनके हमेशा ही याद किया जाता रहेगा। फिलहाल आप देखिए सितारों के पोस्ट और उनकी श्रद्धांजलि...

जान्हवी कपूर
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए ये तस्वीर साझा की है। उन्होने लिखा है.. सुरेखा मैम, एक सच्ची लीजेंड। आत्मा को शांति मिले।

निम्रत कौर
अभिनेत्री निम्रत कौर ने लिखा है.. एक लीजेंड और अपने आप में एक इंस्टीट्यूशन, इनके सफर और चमक ने हर बंदिशें तोड़ दीं। सुरेखा जी की आत्मा को शांति मिले।

निम्रत कौर
फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने एक पोस्ट लिखा है कि... सुरेखा जी नहीं रहीं, कुछ जादू नहीं हो सकेंगे अब।

मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी ने लिखा है कि.. सुरेखा नहीं रहीं, एक महान टैलेंट नहीं रहा। वो तो चली गईं लेकिन अपने पीछे कई शानदार परफॉर्मेंस छोड़ गईं हैं। वो एक शानदार इंसान थीं।

उर्वशी रौतेला
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है.. आपकी आत्मा को शांति मिले सुरेखा जी।

रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा ने काफी दुखी होकर एक पोस्ट लिखा है। उन्होने सुरेखा सीकरी की तस्वीर पोस्ट की है और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।


Click it and Unblock the Notifications











