नीलाम होगा शम्मी कपूर का स्वेटर, आमिर का बैट

ओशियान फिल्म फेस्टिवल में पहली बार फिल्मों में सितारोंकी इस्तेमाल की गई वस्तुओं की नीलामी होने जा रही है। नीलामी मंगलवार को सुबह आठ बजे से द इंपीरियल होटल में होगी। नीलामी में सितारों के सामान के साथ साइन किए हुए पोस्टर और दूसरे सामान भी शामिल होंगे। इसमें फिल्म शतरंज के खिलाड़ी में संजीव कुमार और अमजद खान ने जो ऐतिहासिक ड्रेस पहनी थी, वह भी होगी। साथ ही इसमें शम्मी कपूरकी आखिर फिल्म राक स्टार में इस्तेमाल की गई शहनाई भी पाने का मौका भी आपको मिल रहा है। यही नहीं उनकी मशहूर पेन मोंट ब्लैक की भी नीलामी की जाएगी।
इसमें राजेश खन्ना की फिल्म 'आन मिलो सजना' का लॉबी कार्ड साइज पोस्टर होगा। साथ ही, चिंतन उपाध्याय और प्रदीप चंद्रा द्वारा बनाई गई अमिताभ बच्चन की पेंटिंग भी नीलाम होगी। एशिया ओशियाना की ऑक्शन इंचार्ज नाजुक अरोड़ा ने बताया कि पहली बार इस फेस्टिवल में फिल्मी कलाकारों द्वारा उपयोग की गई वस्तुओं की नीलामी हो रही है। कई सितारों ने खुद अपने सामान इसमें नीलामी के लिए दिए हैं। इसमें वहीदा रहमान समेत तमाम पुरानी अभिनेत्रियों के ओरिजनल कैलेंडर की भी नीलामी होगी। साथ ही आमिर खान और लगान टीम का सिग्नेचर वाला बैट भी आप लोगों को खऱीदने का मौका होगा।


Click it and Unblock the Notifications