अप्रैल फूल बने बॉलीवुड के स्‍टारर्स

By Priya Srivastava

Bollywood
हमारे स्टार्स भले ही कैमरे के सामने बेहद स्मार्ट नजर आते हों, अकलमंद नजर आते हों, लेकिन कई बार वे भी कुछ ऐसी हरकत कर बैठते हैं कि वे बेवकूफ बन जाते हैं। फिल्म के सेट पर तो कई बार स्टार्स ने अपने कोस्टार्स को बेवकूफ बनाया है। पढ़ें बेवकूफियों से भरा आंखों देखा हाल।

हम सेलिब्रिटिज को किसी इवेंट या किसी खास आयोजन पर ही कैमरे के सामने देख पाते हैं। अपने फैन से भी वे लोग कम ही रूबरू होते हैं, लेकिन परदे के पीछे सेलिब्रिटी कैसी जिंदगी जीते हैं। यह जानने की जिज्ञासा हर प्रशंसक को होती है। खासतौर से फिल्म की शूटिंग के दौरान सेलेब्रिटीज अपने को-स्टार के साथ शूटिंग के अलावा किस तरह की मस्ती करते हैं। हम इसका अनुमान भी नहीं लगा पाते, चूंकि आखिरकार तमाम बातों के बावजूद वे हैं तो इंसान ही न। तो उनका दिल भी तो हमारी तरह बच्चे की तरह है। कुछ ऐसी ही मस्ती करते हैं हमारे सितारे जब वे सेट पर होते हैं।

विनय ने बनाया लारा को बेवकूफ

हाल ही में विनय पाठक ने अपनी बातचीत के दौरान बताया कि कैसे जब उन्हें और उनकी टीम को पता चला कि लारा दत्ता को कॉक्रोज से डर लगता है तो, उनकी टीम ने एक प्लानिंग बनायी और फिर उन्हें डराने की साजिश रची। उन्होंने एक प्लास्टिक का क्रॉकोज बनाया और लारा के ऊपर फेंक दिया। कॉक्रोज देखते ही लारा के पसीने छूट गये और उन्होंने अपनी आंखें बंद कर ली। यह नजारा देख कर सभी हंसने लगे। कुछ देर बाद लारा को पूरी बात समझ में आयी।

राजकुमार-रानी का कमाल

कुछ ऐसा था नो वन किल्ड जेसिका के सेट पर भी। फिल्म के निर्देशक बताते हैं कि रानी मुखर्जी और उन्होंने मिल कर फिल्म के निर्माता विकास बहल को टारगेट किया। उन्होंने अफवाह फैला दी कि रानी और राजकुमार में लड़ाई हो गयी है और रानी ने काम करने से मना कर दिया है। उस वक्त विकास मुंबई में थे। शूटिंग दिल्ली में हो रही थी और दोनों ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। विकास को फौरन दिल्ली आना पड़ा और फिर जब वे दिल्ली पहुंचे तो उन्हें समझ में आया कि वह तो बेवकूफ बन चुके हैं।

थैंक्यू के सेट पर

फिल्म थैंक्यू के सेट पर भी कुछ ऐसी ही मस्ती होती रही। बॉबी देओल बताते हैं कि सेट पर एक चश्मा चोर था और वह चश्मा चोर कोई और नहीं बल्कि सुनील शेट्ठी यानी हम सबके अन्ना थे। जो हमेशा सबका चश्मा चुरा लेते थे और उसके बाद गायब हो जाते थे। और फिर उस चश्मे की अदलाबदली करके किसी को भी दे देते थे। बाद में जब दो लोग मिल कर इस पर लड़ाई करते थे वे मजे लेते थे।

शॉर्ट टर्म शादी

सभी जानते हैं कि करीना कपूर अपनी फिटनेस को लेकर कितनी कांसस है। ऐसे में जब इमरान खान को मौका मिला तो उन्होंने इस मौके को जाने नहीं दिया। एक दिन फिल्म शॉर्ट टर्म शादी के सेट पर उन्होंने खूब मस्ती की। सुबह सुबह का वक्त था। इमरान ने करीना से कहा कि अरे करीना तुम इतना खाओगी तो मोटी हो जाओगी। करीना ने कहा चुप करो। लेकिन बेचारी करीना को क्या पता था कि इमरान उनकी तसवीरे ले रहे हैं, इमरान ने दूसरे दिन वह तसवीर एक अखबार में भेज दी कि करीना इन दिनों ज्यादा खाने लगी हैं। हालांकि बाद में करीना ने इसे मजाक में ही लिया लेकिन बेचारी वह भी बेवकूफ तो बन ही गयी थीं।

यमला पगला दीवाना के सेट पर

यमला पगला दीवाना के असोसियेट निर्देशक आशिष खतपाल बताते हैं कि यमला पगला दीवाना पर एक दिन धर्मेंद्र पाजी ने अपने दोनों बेटों को बेवकूफ बनाया था। टिंकू जिया की शूटिंग के बाद उन्होंने दोनों बेटों को बुलाया और बोला कि कुछ ज्यादा ही चिपक रहे थे तुम दोनों आइटम गर्ल से और जोर से डांट लगायी। दोनों बेटे डर गये। लेकिन बाद में धर्मेंद्र पाजी ने बताया कि वे सिर्फ मजाक कर रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X