..................... अमाल मलिक का सॉन्ग- "तू मेरा नहीं" Bollywood stars loves Amaal malik pop song Tu Mera Nahi - Hindi Filmibeat

अमाल मलिक का सॉन्ग- "तू मेरा नहीं" बना बॉलीवुड स्टार्स और कलाकारों का पसंदीदा गाना

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड हिटमेकर व प्रसिद्ध म्यूज़िक कंपोजर अमाल मलिक ने सोनी म्यूज़िक इंडिया के साथ मिलकर अपना पहला पॉप सिंगल "तू मेरा नहीं" रिलीज़ किया, जिसे अमाल ने ही संगीतबद्ध और स्वरबद्ध किया है, और रश्मि विराग ने लिखा है। यह गाना अब श्रोताओं से खूब तारीफ बटोर रहा है। एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ, सुनील शेट्टी, मेलोडी क्वीन, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, हनी सिंह, रोचक कोहली, म्यूज़िक कंपोजर शेखर रवजियानी, प्रकृति कक्कड़, टोनी कक्कड़ और सुकृति कक्कड़ जैसे सेलेब्स को भी मलिक के पॉप डेब्यू का बेसब्री से इंतजार था।

मीका सिंह ध्वनि भानुशाली, रैपर रफ्तार ,गायक शरली सेटिया, शान ,जैकलीन फर्नांडीज, इमरान हाशमी, हुमा कुरैशी, परिणीती चोपड़ा, कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी, विक्रांत मेस्सी, हिमेश रेशमिया, ईशान खट्टर, टाइगर श्रॉफ, कनिका कपूर, पुलकित सम्राट, तुलसी कुमार, मोनाली ठाकुर, सोनाली सहगल, सोनम बाजवा, सादिया खान, हिमांशी खुराना, अपारशक्ति खुराना, साकिब सलीम, सोफी चौधरी और एलनाज नौरोजी सहित..

amaal malik, अमाल मलिक

बॉलीवुड और संगीत इंडस्ट्री के कई नामचीन कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अमाल को ढेर सारी शुभकमनाएं दी और उनके इस पॉप डेब्यू कि जमकर तारीफ भी की।

अमाल ने कहा, "तू मेरा नहीं" यह गाना सभी अमालिएंस के लिए एक प्यारी सी भेंट है, मेरे फैंस ने ही मुझे स्वतंत्र म्यूज़िक में कदम रखने के लिए प्रोत्साहित किया। मुझे खुशी है कि तू मेरा नहीं को दिल से अपनाया गया है। मुझे उम्मीद है कि भारत में स्वंत्र म्यूज़िक और मेरी पहल को एक नया मकाम मिलेगा।"

सोनी म्यूज़िक इंडिया द्वारा प्रस्तुत इस गाने को अमाल मलिक ने कंपोज और स्वरबद्ध किया है, जिसमें वे और सुपरमॉडल/ एक्ट्रेस अदिति बूधाथोकी नजर आएं। रश्मि विराग द्वारा लिखा गया यह गाना ' तू मेरा नहीं' सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X