..................... पाकिस्तानी एजेंट के साथ शाहरुख खान की तस्वीरें वायरल | Bollywood stars links with ISI? Shahrukh to Sohail Khan, pictures with ‘Pakistani agents’ go viral - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड का ISI से लिंक? 'पाकिस्तानी एजेंट' के साथ शाहरुख खान समेत कई स्टार्स की तस्वीरें वायरल

By Filmibeat Desk

भाजपा नेता बैजयंत पांडा ने बॉलीवुड की कई हस्तियों पर संगीन आरोप लगाए हैं। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड का पाकिस्तान और ISI से रिश्ता है। सोशल मीडिया पर कुछ टॉप फिल्म स्टार्स की ऐसे लोगों के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। इन सितारों में शाहरुख खान, अनिल कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक शामिल हैं।

इस विवाद की शुरुआत अल इस्कंदर नाम के यूजर द्वारा किए गए कुछ ट्विट्स के जरिए हुई। उन्होंने अपने एक ट्विट में लिखा, 'कश्मीरी युवाओं को पत्थर और हथियार उठाने के लिए भड़काने वाला टोनी अशाई खुद कैलिफॉर्निया में अपने घर में बैठा है। उसका बेटा बिलाल अशाई हाल ही में लॉस एंजेलिस ने मास्टर्स की डिग्री हासिल कर चुका है।'

Shahrukh Khan

इसके साथ अगले ट्विट में उन्होंने टोनी अशाई की बॉलीवुड सितारों के साथ तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें शाहरुख खान, करण जौहर, सोहेल खान, रवीना टंडन, रणवीर सिंह जैसे फिल्मी सितारे टोनी के साथ दिख रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X