पहले करवा चौथ पर बेहद सुंदर लगीं परिणीति चोपड़ा.. कैटरीना कैफ और कियारा आडवाणी समेत इन सितारों के लुक्स भी...

karwa chauth, parineeti chopra, kiara advani, katrina kaif

Bollywood Stars Karwa Chauth- बीते दिन पूरे देश में करवा चौथ मनाया गया और इस दौरान बॉलीवुड सितारों की तस्वीरों ने धमाका कर दिया है। चाहे वो परिणीति चोपड़ा के पहले करवा चौथ की तस्वीरों हो या फिर कैटरीना कैफ और विकी कौशल के शानदार लुक्स हों.. इन सितारों ने अपने अपने फैंस का दिल जीता है।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की सादगी भी आपको काफी पसंद आने वाली है। करवा चौथ पर सितारों के शानदार लुक्स सामने आए हैं। रोमांस और संस्कार से भरी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और लोग इनको लेकर बातें कर रहे हैं। आइए डालते हैं इन लुक्स पर नजर...

परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा

पहला करवा चौथ हर कपल के लिए बेहद खास होता है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपडा की हाल ही में शादी हुई है। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने लाल रंग का जोड़ा पहना था जिसमें वो काफी सुंदर लग रहीं हैं। अपने पहले करवा चौध को काफी स्पेशल बनाने के लिए राघव परिणीति ने ढेर सारे पोज दिए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी

सिद्धार्थ और कियारा की एक बेहद प्यारी तस्वीर सामने आई है जिसमें कियारा को छन्नी से सिद्धार्थ को देखते हुए देखा जा सकता है। पिंक कलर के सूट में कियारा बेहद प्यारी लग रही हैं। सामने खड़े सिद्धार्थ उनको प्यार से निहार रहे हैं। इन दोनों को देखकर उनके फैंस भी खुश हो रहे हैं।

विकी कौशल कैटरीना कैफ

फैमिली वुमन बनीं कैटरीना कैफ की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वो पति विकी कौशल के साथ साथ अपने सास ससुर के साथ भी सेलिब्रेट करती हुईं नजर आ रही हैं। पिछली बार भी वो परिवार के साथ दिखीं थीं।

वरुण धवन नताशा दलाल

अभिनेता वरुण धवन ने भी एक पोस्ट करते हुए करवा चौथ की बधाई दी है। इस तस्वीर में वो अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X