राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक में बॉलीवुड, ऋतिक रोशन और अजय देवगन समेत इन सितारों ने जताया शोक!
हमारे गजोधर भइया यानि राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। कई दिनों के इलाज के बाद उनका निधन हो गया और सबको हंसाने वाला कलाकार आज सभी की आंखें नम कर गया। गौरतलब है कि राजू का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था। वो कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। राजू श्रीवास्तव एक ऐसा नाम जिसको हर घर में हर उम्र के लोग पसंद करते थे। कानपुर से निकलकर कॉमेडी की दुनिया में झंडे गाड़ने वाले राजू श्रीवास्तव की बहुत याद आएगी।
जैसे ही उनके निधन की खबर आई, उनके मित्र और परिवार समेत बॉलीवुड के सितारे भी शोक में डूब गए। सोशल मीडिया पर उनको लेकर लोगों के ट्वीट्स और शोक संदेश आने लगे। आज उनके फैस काफी दुखी हैं।

बॉलीवुड के सितारों की बात करें तो अजय देवगन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने ट्वीट कर राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी है। फिलहाल आप देखिए राजू श्रीवास्तव के निधन पर किस कलाकार ने क्या कहा?

सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने राजू श्रीवास्तव को लेकर ये ट्वीट किया है। उन्होने श्रद्धांजलि दी है।

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बोले, जिंदगी भर बहुत हंसाया राजू भाई आपने। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

अजय देवगन
सुपरस्टार अजय देवगन ने राजू श्रीवास्तव की तस्वीर साझा करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी है।

शेखर सुमन
सैकड़ो शो में राजू श्रीवास्तव के साथ नजर आए शेखर सुमन ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। लॉफ्टर चैलेंज में वो जज बनकर आते थे।

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन ने राजू श्रीवास्तव को इस तरह श्रद्धांजलि दी। उनके परिवार को सहानुभूति दी।

रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन ने लिखा, आपकी बहुत याद आएगी राजू श्रीवास्तव जी, ओम शांति।


Click it and Unblock the Notifications











