राज कपूर के जन्मदिन पर धर्मेंद्र और करीना कपूर समेत इन सितारों ने दी शुभकामनाएं, वायरल
हिंदी फिल्म सिनेमा के कुछ कलाकार ऐसे हैं जो भले ही हमें छोड़कर जा चुके हैं लेकिन वो यादों में आज भी जिंदा हैं और अक्सर लोग उनको याद करते हैं। ऐसे ही एक शानदार कलाकार थे राज कपूर। आज राज कपूर का जन्मदिन है और 14 दिसंबर को सभी लोग उनको याद कर रहे हैं। राज कपूर को शोमैन के नाम से जाना जाता है और उनके दमदार अभिनय को लेकर याद किया था।
उनके जन्मदिन के मौके पर आज अभिनेता धर्मेंद्र ने उनकी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके अलावा करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने भी उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। हिंदी फिल्मों के शानदार कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एक ट्वीट करते हुए शो मैन को जन्मदिन की बधाईयां दी हैं।

राज कपूर को लेकर मशहूर था कि वो काफी संजीदा अभिनय करते थे और कई लोगों को इंडस्ट्री में काम करने के लिए मौका भी देते थे। फिलहाल आप देखिए इन शानदार कलाकारों के पोस्ट जो कि जन्मदिन पर वायरल हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications