Durga Puja Pics: साथ त्योहार मनाती दिखीं मुखर्जी बहनें काजोल - रानी, देखिए बेहद प्यारी तस्वीरें
Recommended Video
बॉलीवुड में दुर्गा पूजा का त्योहार भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है और दुर्गा अष्टमी के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने दुर्गा पूजा पंडालों की रौनक बढ़ाई। काजोल की चचेरी बहन श्रावणी मुखर्जी हर साल दुर्गा पूजा पंडाल सजाती है और उनके पंडाल की रौनक बढ़ाने सारे भाई बहन इकट्ठा हुए। काजोल, रानी मुखर्जी, तनीषा और अयान मुखर्जी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
वहीं दूसरी तरफ, प्रियंका चोपड़ा भी दु्र्गा पूजा पंडाल की रौनक बढ़ाती दिखाई दीं। प्रियंका आजकल अपनी अगली फिल्म द स्काई इज़ पिंक का प्रमोशन कर रही हैं और इस दौरान वो दुर्गा पूजा पंडाल में दिखाई दीं। देखिए बॉलीवुड सितारों ने कैसे मनाई दुर्गा अष्टमी -
बॉलीवुड के सभी बंगाली सितारे, धूमधाम से दुर्गा उत्सव का पर्व मनाते दिखाई दे रहे हैं। बिपाशा बसु ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कोलकाता के एक दुर्गा पंडाल की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। गौरतलब है कि बॉलीवुड के लिए हर त्योहार, एक दूसरे से मिलने का बहाना बन जाता है।

बच्चन परिवार भी मुखर्जी परिवार के साथ मिलकर, दुर्गा पूजा मनाता दिखा।
यही कारण है कि कोई भी त्योहार हो, सितारे एक साथ उसे मनाते ज़रूर दिख जाते हैं। और शायद यही कारण है कि बॉलीवुड में ऑफ स्क्रीन भी हर समय किसी ना किसी त्योहार की रौनक लगी ही रहती है।


Click it and Unblock the Notifications












