..................... सलमान और शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के इन दिग्गजों को राम मंदिर उद्घाटन का नहीं मिला न्यौता! Bollywood stars including Salman Khan and Shahrukh Khan did not get invitation for Ram Mandir! - Hindi Filmibeat

सलमान और शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के इन दिग्गजों को राम मंदिर उद्घाटन का नहीं मिला न्यौता!

salman khan, shahrukh khan, narendra modi

काफी समय से चर्चा में चल रही अयोध्या और राम मंदिर का उद्घाटन फाइनली 22 जनवरी को होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको काफी बड़ा बना़ डाला है और पूरे देश के हर क्षेत्र से लोग पहुंच रहे हैं। हर इंडस्ट्री के दिग्गजों को पीएम का न्यौता मिला है।

इस वक्त जो खबर सामने आ रही है बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सितारों को न्यौता मिला है लेकिन कुछ दिग्गज ऐसे भी हैं जिनको राम मंदिर का न्यौता नहीं मिला। न्यौता मिलने वाले सितारों की लिस्ट में अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अनुपम खेर और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे शामिल हैं।

हालांकि लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सितारे नहीं है। सभी जानते हैं इन तीनों खानों से पीएम मोदी का रिश्ता काफी खास है। इसी वजह से सभी लोग हैरान हुए हैं।

हालांकि सिर्फ इन तीनों खान ही नहीं बल्कि, करण जौहर, दीपिक पादुकोण, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, सैफ अली खान, करीना कपूर खान और संजय दत्त जैसे सितारों को भी प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता नहीं मिला है।

जबकि पीएम मोदी के लगभग हर कार्यक्रम में तीनों खान जरूर मौजूद होते थे। अब देखने वाली बात होगी कि इन सितारों की तरफ से पीएम मोदी को लेकर किस तरह का रिएक्शन आता है।

न्यौता मिलने के बाद भी अयोध्या नहीं जाएंगे जूनियर एनटीआर

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता मिला है। हालांकि इसके बाद भी वो 22 जनवरी को नहीं जाएंगे। इसका कारण सिर्फ इतना है कि वो बिजी हैं। आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'देवरा' को लेकर बिजी हैं। वो इस मूवी पर दिन-रात काम कर रहे हैं। हालांकि वो बाद में इसको लेकर कोई बात कहते हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X