अक्षय कुमार के जन्मदिन पर अजय देवगन और सुनील शेट्टी समेत इन सितारों ने दी मुबारकबाद!
सुपरस्टार अक्षय कुमार के लिए आज का दिन काफी खास है क्योंकि वो अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और ये उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर काफी प्यार बरसाते हैं और उनको लगातार वो मुबारकबाद दे रहे हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार के कुछ दोस्त भी हैं जो कि बॉलीवुड से हैं और उनको जमकर बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में सुपरस्टार अजय देवगन और सुनील शेट्टी भी शामिल हैं।
सभी जानते हैं कि वो काफी शानदार कलाकार होने के साथ साथ एक बेहतरीन इंसान हैं और उनको काफी पसंद किया जाता है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी कुछ शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और कुछ समय पहले उनकी फिल्म कटपुतली रिलीज हुई थी।
Recommended Video

अब वो राम सेतु को लेकर बिजी हैं जिसको लेकर हाल ही में विवाद भी सामने आया था। फिलहाल हम उन सितारों के पोस्ट आपको दिखाते हैं जो कि इस मौके पर अक्षय कुमार को विश कर रहे हैं।

सुनील शेट्टी
''हे राजू, हैप्पी बर्थडे रे बाबा। अक्षय कुमार महान दिलवाले हैं।'' सुनील शेट्टी ने इस अंदाज में अक्षय कुमार को किया विश।

टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ ने लिखा, ''बड़े के बड़े दिन पर, छोटे का एक छोटा सा हैप्पी बर्थडे पोस्ट। जन्मदिन की शुभकामनाएं।'' टाइगर श्रॉफ ने ऐसे दी मुबारकबाद।

सोनू सूद
सोनू सूद ने लिखा, बॉलीवुड के खिलाड़ी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

अब्बास मस्तान
''प्यारे अक्षय कुमार के जन्मदिन की बधाई, आप जिंदगी में सलामत रहें और अच्छा करते रहें।'' अब्बास मस्तान ने लिखा।

ऐशा देओल
''जन्मदिन की शुभकामनाएं अक्षय, हम आपसे बेहद प्यार करतें हैं। हमेशा खुश रहें आप।'' ऐशा देओल ने इस अंदाज में दी बधाई।

नील नितिन मुकेश
अभिनेता नील नितिन मुकेश ने इस पोस्ट के साथ अक्षय कुमार बधाई दी है।

अजय देवगन
अजय देवगन को अक्षय कुमार का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है और दोनों ने साथ कई फिल्मों में काम भी किया है। अजय देवगन ने भी उनको विश किया है।


Click it and Unblock the Notifications