बॉलीवुड स्टार्स ने यूं मनाया फादर्स डे, श्वेता बच्चन का धांसू कैप्शन - रिश्ते में तो केवल मेरे बाप लगते हैं

फादर्स डे के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स भी अपने अपने पापा के साथ अपनी ढेरों तस्वीरें और यादें शेयर करते हुए दिखाई दिए। हालांकि, कैप्शन की जंग सीधे सीधे जीत ली अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने।

दरअसल, श्वेता बच्चन नंदा ने अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा अमिताभ बच्चन का सबसे फेवरिट डायलॉग रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं को मज़ेदार ट्विस्ट दिया। श्वेता बच्चन नंदा ने अमिताभ बच्चन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - रिश्ते में तो केवल मेरे ही बाप लगते हैं। उनका ये कैप्शन सबका दिल जीत ले गया।

bollywood-stars-flood-their-instagram-with-father-s-day-posts-shweta-bachchan-wins-with-her-caption

वहीं अभिषेक बच्चन ने भी अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - मेरी ज़िंदगी के सबसे अहम इंसान। हैप्पी फादर्स डे पा। लव यू। देखिए स्टार्स ने कैसे अपने अपने पिता को किया विश।

अजय देवगन ने किया काजोल के पिता को याद

अजय देवगन ने किया काजोल के पिता को याद

अजय देवगन ने काजोल के पिता शोमू मुखर्जी को फादर्स डे पर याद किया। साथ ही उन्होंने शोमू मुखर्जी के जन्म दिवस पर भी उनके लिए प्रार्थना और दुआएं की। अजय देवगन ने लिखा - आपकी याद हमें हर रोज़ आती है। वहीं उन्होंने अपने बेटे युग के साथ शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर शेयर की और लिखा - ऐसे पलों में वो बचपन के दिन याद आते हैं जब पापा कैमरे के पीछे होते थे और मैं यूं ही उत्सुकता के साथ कैमरे में किनारे से झांकता रहता था। फिल्ममेकिंग के लिए जितना प्यार उन्हें था, उतना अपने दिल में उतारने की कोशिश करता था।

लव यू पापा - कृति सैनन

लव यू पापा - कृति सैनन

कृति सैनन ने अपने पिता को विश करते हुए लिखा - आप हमेशा वो पहले आदमी रहेंगे जिससे मुझे प्यार हुए। हैप्पी फादर्स डे पापा। मेरे और नूपुर के साथ हमेशा रहने के लिए धन्यवाद। आपने हमेशा खुद को हमसे पहले रखा। केवल तब नहीं जब आपको मिठाईयां खानी रहती हैं। लव यू पापा।

बेस्ट पापा - सोनम कपूर

बेस्ट पापा - सोनम कपूर

सोनम कपूर ने अपने बचपन की तस्वीरें, अनिल कपूर और रिया कपूर के साथ शेयर करते हुए लिखा - दुनिया के बेस्ट पापा को फादर्स डे की बधाई। आपकी तुलना किसी से की ही नहीं जा सकती है।

मैं लकी हूं - टाईगर श्रॉफ

मैं लकी हूं - टाईगर श्रॉफ

टाईगर श्रॉफ ने भी अपने पिता जैकी श्रॉफ को फादर्स डे विश करते हुए लिखा - दुनिया के बेस्ट डैड को हैप्पी फादर्स डे। आपके अंश मुझमें आए हैं इसके लिए मैं बहुत भाग्यशाली हूं।

बस एक मज़बूत दिल चाहिए - करण जौहर

बस एक मज़बूत दिल चाहिए - करण जौहर

करण जौहर ने भी अपने दोनों बच्चे यश और रूही के साथ तसवीरें शेयर करते हुए लिखा - एक ऐसा फैसला जो मैं दिल से तब तक नहीं ले पाता जब तक मेरी मां का प्यार और आशीर्वाद मेरे साथ नहीं होता है और लगातार उनका सपोर्ट, समय नहीं होता। वो मेरी खुशियों का कारण हैं और इन बच्चों के होने की वजह। मैं क्या कहूं, कोई एक ऐसा दिन नहीं होता जब मैं मेरी ज़िंदगी में यश और रूही के होने के लिए भगवान को धन्यवाद नहीं कहता। मेरी तरह हर सिंगल पिता को फादर्स डे की बधाई। हमेशा बच्चों को पालने के लिए दो लोगों की ज़रूरत नहीं होती है बस एक मज़बूत दिल चाहिए। मुझे पता है मेरा दिल उतना मज़बूत है।

सबने किया विश

सबने किया विश

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान, फादर्स डे के मौके पर साथ में लंच करते दिखाई दिए। मलाईका अरोड़ा ने अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें फादर्स डे विश किया। वहीं विकी कौशल ने भी शाम कौशल के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। जान्हवी कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर और अपने भाई अर्जुन कपूर, बहनों खुशी कपूर और अंशुला कपूर के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X