मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर समेत इन स्टार्स ने जताया दुख
मशहूर उर्दू के कद्दावर शायर डॉ. राहत इंदौरी का मंगलवार को निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव के खबर खुद राहत साहब ने सोशल मीडिया पर दी। इसके बाद उन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच राहत इंदौरी को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने अंस्पताल में ही दम तोड़ दिया। इस दुखद पल पर बॉलीवुड सितारों ने भी शोक जताया।

राहत इंदौरी की खूबसूरत पंक्तियां सभी के जहन में उमड़ रही हैं। उनकी दमदार आवाज और खूबसूरत लहजा कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। कुमार विश्वास, विशाल डडलानी, अनुपम खेर समेत तमाम बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेताओं व पूरे देश ने राहत इंदौरी के खो जाने पर दुख जताया। इस मसूम साल में एक और चमकता सितारा सभी ने खो दिया।


Click it and Unblock the Notifications
