#ViralPics: बॉलीवुड के छोटे खान और छोटी कपूर ने ऐसे मनाई ईद
हां हां हमें पता है कि ईद मन चुकी लेकिन स्टार्स हैं कि उनके इंस्टाग्राम तस्वीरों से भरे पड़े हैं, और ये तस्वीरें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। तो हम लेकर आ गए ताज़ा तस्वीरें, कैसे मनी बॉलीवुड की ईद।
शाहरूख खान ने तो सबको अपने घर बुलाकर ईद की पार्टी दी और मीडिया इसी बात से खुश है। उनका ईद प्लान सुनकर ही सबकी ईद मुबारक हो गई थी। तस्वीरों में देखिए ईद की चमक -

वहीं सलमान खान को ईद का असली तोहफा मिला है पाकिस्तान से। जहां सुलतान ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। शाहरूख और अबराम ने फैन्स को एक झलक देकर ईद की बधाई दी वहीं आमिर खान ने भी प्रेस से बात की।
वहीं सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर एक साथ ईद मनाते दिखे। हालांकि खुशी, इब्राहिम और सोहेल खान के बेटे काफी अच्छे दोस्त हैं।
तो देखिए तस्वीरों में कैसे मनी बॉलीवुड स्टार्स की ईद -


Click it and Unblock the Notifications