शोले के 'कालिया' वीजू खोटे के निधन से सदमें में बॉलीवुड- स्टार्स ने ऐसे किए Tweets
Recommended Video
Viju Khote : Ajay Devgn, Esha Gupta & others pay tribute | FilmiBeat
तेरा क्या होगा कालिया...सरदार मैने आपका नमक खाया है... जी हां शोले का ये धमाकेदार डायलॉग सुनने का बाद जो चेहरा याद आता है वो है शानदार अभिनेता वीजू खोटे, जो कि इस दुनिया में नहीं रहे। जी हां उनका निधन हो गया है और उनके निधन की वजह किडनी फेल बताई जा रही है। 78 वर्ष की आयु में अपने मुंबई स्थित निवास स्थान पर उन्होंने आखिरी सांस ली। गौरतलब है कि उनके निधन के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर शोक संदेश भेजते हुए उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ऐसे में हिंदी सिनेमा के सितारे भी काफी दुखी नजर आए और उनको श्रद्धांजलि दी है। अजय देवगन, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन और जॉनी लीवर ने ट्वीट करते हुए दुख व्यक्त किया है। आप भी पढ़िए ट्वीट..


Click it and Unblock the Notifications











