Bollywood Live Updates: Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड सितारों का जलवा, तेजस बॉक्स ऑफिस ओपनिंग

bollywood-stars-dazzles-in-jio-mami-mumbai-film-festival-2023-tejas-box-office-bollywood-live-update

Entertainment Live Updates, 21st October: जियो मामी फिल्म फेस्टिवल को लेकर इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में काफी हलचल देखने को मिल रही है। प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर से लेकर करीना कपूर तक, बॉलीवुड सितारों ने MAMI ओपनिंग सेरेमनी की शोभा बढ़ाई।

खास बात है कि करीना कपूर खान की आने वाली फिल्म "द बकिंघम मर्डर्स" फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट फिल्म थी। इस मौके पर सैफ अली खान और करिश्मा कपूर भी मौजूद रहे।

इसके अलावा, कॉफी विद करण का पहला एपिसोड अभी भी सुर्खियों में हैं, जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ नजर आए थे। दीपिका के एक साथ चार लोगों को डेट करने के बयान पर लोग भड़के हुए हैं। वहीं, कंगना रनौत की फिल्म तेजस ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमजोर ओपनिंग ली है।

LIVE Feed
  • Oct 28, 2023 7:48 PM

    Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के पति के बिहेवियर को देखते हुए देवोलीना भट्टाचार्य ने लगाई क्लास

    कर्लस टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन इस बार है। दोनों काफी हाइलाइट में है क्योंकि दोनों का रिश्ता काफी सफर कर रहा है। ऐसे में विक्की जैन का व्यवहार काफी बदल हुआ है। इसको देखते हुए देवोलीना भट्टाचार्य ने विक्की की क्लास लगा दी। टीवी एक्ट्रेस विक्की जैन और अंकिता लोखंडे दोनों बिग बॉस 17 के घर में शामिल हैं। दोनों के बीच काफी हलचल देखने को मिल रही है। अंकिता ने कई मौकों पर शिकायत की है कि विक्की उनके मुकाबले दूसरे कंटेस्टेंट्स को ज्यादा टाइम देते हैं।

  • Oct 28, 2023 7:41 PM

    ससुर के निधन के बाद इवेंट में नेहा धूपिया का ग्लैमरस अंदाज, काला बैंड बांधकर जताया शोक

    बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनका परिवार इन दिनों घर के मुखिया बिशन सिंह बेदी के निधन के शोक में है। बिशन सिंह बेदी के अंतिम संस्कार में नेहा और अंगद सदमे में दिखाई दिए। हालांकि वर्क कमिटमेंट के चलते हाल ही में नेहा जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 को होस्ट करने के लिए काफी खूबसूरत अंदाज में पहुंची। हालांकि इस दौरान भी वो अपने ससुर के शोक को भूली नहीं थीं। इस फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट में बॉलीवुड से लेकर साउथ और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकरों ने शिरकत की। इस मेगा इवेंट में प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, करीना कपूर जैसे कई स्टार्स ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा।

  • Oct 28, 2023 7:18 PM

    तेजस को लेकर हाथ जोड़कर कंगना रनौत की लोगो से की अपील- "मेरी फिल्म देख लो..."

    Kangana Ranaut to Tejas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म तेजस को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कुछ लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं और कुछ लोगों को फिल्म अच्छी नहीं लग रही हैं। इसी बीच कंगना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके फिल्म देखने के लिए लोगों ने गुहार लगाई है।

  • Oct 28, 2023 7:17 PM

    सुरेश गोपी ने महिला पत्रकार के कंधे पर हाथ रखने के लिए माफी मांगी

    मलयालम सुपरस्टार और भाजपा नेता सुरेश गोपी ने मीडिया से बात करते समय एक महिला पत्रकार के कंधे पर दो बार हाथ रखने के लिए शनिवार को माफी मांगी। सोशल मीडिया पर राजनेता ने कहा कि आज तक न तो सार्वजनिक या निजी स्थान पर उन्होंने अनुचित व्यवहार किया है। राज्यसभा के मनोनीत सदस्य रहे गोपी ने कहा, "अब जब महिला पत्रकार ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं, तो मैं इसे पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। अगर उन्हें बुरा लगा है और किसी भी तरह से प्रभावित हुई हैं तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।"

  • Oct 28, 2023 6:03 PM

    बिग बॉस 17 का पहला इविक्शन

    बिग बॉस 17 के दो हफ्ते गुजर चुके हैं। जबकि अभी तक शो में कोई इविक्शन देखने को नहीं मिला है। लेकिन खबरें हैं कि इस हफ्ते दो इविक्शन होंगे, जो दर्शकों को हैरान कर देंगे। वहीं अब पहला नाम आ गया है, जो बिग बॉस 17 के घर से बाहर हो गया है। इस कंटेस्टंट को देख फैंस को हैरानी जरुर होने वाली है। द खबरी के मुताबिक, इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, तहलका, खानजादी, सना रईस खान सेफ हो गए हैं। जबकि सोनिया बंसल घर से बेघर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई है।

  • Oct 28, 2023 5:37 PM

    सिद्धू मूसेवाला की बहन के पास पहुंची राखी सावंत, बोलीं- बहन पंजाब में मेरे लिए लड़के देख दे..

    डांसर और एंटरटेनमेंट की क्वीन राखी सांवत जल्द ही अपने नए पंजाबी सॉन्ग 'मोहल्ला' से धमाल मचाने वाली हैं। इस गाने को मशहूर सिंगर अफसाना खान गाने वाली हैं। गाने की तैयारी को लेकर राखी सावंत और अफसाना खान इन दिनों एक दूसरे के साथ काफी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी मजेदार है।

  • Oct 28, 2023 4:13 PM

    रजनीकांत का ये हमशक्ल बेचता है सड़क किनारे चाय, वायरल वीडियो देख लोग भी हुए कंफ्यूज

    बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के सुपरस्टार कहीं जाने वाले रजनीकांत का नाम ही काफी है। उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन अब आपको बता दें किएक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत को सड़क पर चाय बेचते हुए देखा जा रहा है। हालांकि बाद में पता चला कि यह रजनीकांत नहीं बल्कि उन्ही के हमशक्ल सुधाकर प्रभु है।

  • Oct 28, 2023 2:43 PM

    मुकेश अंबानी से मांगी 20 करोड़ की रंगदारी व जान से मारने की धमकी

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी मिली है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ईमेल में 20 करोड़ रुपये की मांग करते हुए रकम न देने पर 66 वर्षीय अंबानी को गोली मारने की धमकी दी गई है। कंपनी के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि करते हुए यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Oct 28, 2023 2:01 PM

    करिश्मा कपूर ने की करीना कपूर स्टारर फिल्म द बकिंघम मर्डर्स की तारीफ

    करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 की ओपनिंग फिल्म बनी। इस मौके पर करिश्मा कपूर ने अपनी बहन करीना का उत्साह बढ़ाते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बेबो के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "हमेशा तुम्हारी सबसे बड़ी चीयरलीडर। #TheBuckinghamMurders में तुमने जो किया है उसे हर कोई देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"

  • Oct 28, 2023 12:56 PM

    एटली ने की दीपिका पादुकोण की दिल खोलकर तारीफ

    हाल ही में डायरेक्टर एटली ने दीपिका के साथ फिल्म जवान में काम करने का अनुभव शेयर किया और उनकी जमकर तारीफ की है। एटली ने कहा- "दीपिका की आंखें बहुत खूबसूरत हैं। वह सीन में अपने डायलॉग की बजाय अपनी आंखों से ज्यादा बोलती हैं।" एटली ने कहा कि कोई भी निर्देशक, जिसे दीपिका के साथ काम करने का मौका मिले, वह खुशनसीब है।

  • Oct 28, 2023 11:53 AM

    आशका गोराडिया ने दिया बेटे को जन्म, शेयर की तस्वीरें

    एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने 27 अक्टूबर को बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस और उनके पति ब्रेंट गोबल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस और उनके पति ने बच्चे का हाथ अपने हाथों पर रख रखा है।

  • Oct 28, 2023 10:58 AM

    12वीं फेल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- विक्रांत मैसी के फिल्म की धीमी ओपनिंग

    विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर भले धीमी शुरुआत की है, लेकिन वीकेंड पर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है। बता दें, इस फिल्म ने पहले दिन 1.10 करोड़ की ओपनिंग दी है। फिल्म का बजट 30 करोड़ तक का बताया जा रहा है।

  • Oct 28, 2023 10:09 AM

    तेजस बॉक्स ऑफिस- औंधे मुंह गिरी कंगना रनौत की फिल्म

    कंगना रनौत स्टारर फिल्म तेजस ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन महज 75-80 लाख का कलेक्शन किया है, जो कि उम्मीदों से काफी नीचे है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से निगेटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें, तेजस भारत में लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।

  • Oct 28, 2023 8:55 AM

    डेट नाइट पर निकले अनन्या पांडे- आदित्य रॉय कपूर

    बॉलीवुड लव बर्ड्स आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को एक बार फिर साथ साथ स्पॉट किया गया है। बीती रात दोनों एक लेट नाइट डिनर करने निकले, जहां से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को काफी करीब देखा जा सकता है।

  • Oct 28, 2023 8:50 AM

    रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा का जलवा

    जियो मामी फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और ओपनिंग नाइट पर तमाम सितारों को शिरकत लेते देखा गया। प्रियंका चोपड़ा खास इस मौके के लिए अमेरिका ने भारत आईं और रेड कार्पेट पर उन्होंने अपनी एंट्री ले तहलका मचा दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X