अजय देवगन की बहन ने भाभी काजोल संग, सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने यादों में मनाया रक्षाबंधन

बॉलीवुड में इस साल राखी का त्योहार थोड़ा फीका रहा। कारण ये है कि कोरोना काल के बाद जब फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है तो ज़्यादातर सितारे अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए परिवार से दूर, घर से दूर और कुछ तो देश के बाहर हैं। ऐसे में रक्षाबंधन की तस्वीरों की वैसी बौछार नहीं हुई जैसी होनी चाहिए।

इसके बावजूद सितारों ने अपने तरीके से रक्षाबंधन मनाने की ठानी। किसी ने वीडियो कॉल के ज़रिए तो किसी ने पुरानी यादों में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और सभी को राखी की शुभकामनाएं दीं।

bollywood-stars-celebrate-rakshabandhan-2021-see-pics-sushant-singh-rajput-s-sister-throwback-rakhi

अजय देवगन की बहन नीलम देवगन ने भाभी काजोल के साथ रक्षाबंधन की तस्वीर शेयर। काजोल के बच्चे नीसा और युग भी इस फैमिली फोटोग्राफ का हिस्सा रहे। वहीं कृति सैनन और नूपुर सैनन ने वीडियो कॉल के ज़रिए राखी का त्योहार मनाया। नेहा धूपिया ने अपने भाई के साथ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर कीं तो अनुष्का शर्मा के भाई ने बचपन की तस्वीरों की बौछार कर दी।

दीया मिर्ज़ा के बेटे अव्यान को उनके पति वैभव रेखी की बेटी ने राखी बांधी। ये अव्यान की पहली राखी थी। देखिए स्टार्स ने कैसे मनाया राखी का त्योहार

श्वेता बच्चन

श्वेता बच्चन

श्वेता बच्चन ने भाई अभिषेक बच्चन के साथ बचपन की ये तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी। श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन, भाई बहन से पहले बेहद अच्छे दोस्त हैं।

सारा अली खान - इब्राहिम

सारा अली खान - इब्राहिम

सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम के साथ एक मज़ेदार वीडियो शेयर करते हुे सबको रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इब्राहिम और सारा अक्सर ये वीडियो बना कर अपने फैन्स को इंटरटेन करते रहते हैं।

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने भी अपनी सारी बहनों के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी। अर्जुन ने अपनी बहन रिया कपूर की शादी से भी रिया और सोनम के साथ तस्वीरें शेयर कीं। वहीं उन्होंने अंशुला, जान्हवी और खुशी के साथ तस्वीरें शेयर कीं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश ने अनुष्का के सााथ अपने बचपन की ये प्यारी सी तस्वीर शेयर कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। कर्णेश ने लिखा अनुष्का शर्मा के जैसा दूसरा कोई नहीं है।

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने भी श्वेता बच्चन के साथ बचपन की तस्वीर शेयर कर अपनी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

मंदिरा बेदी

मंदिरा बेदी

पति राज कौशल को खोने के बाद मंदिरा बेदी धीरे धीरे दैनिक जीवन में वापस लौट रही हैं और उन्होंने अपनी ज़िंदगी का मज़बूत स्तंभ अपने भाई को बताया। मंदिरा ने भी अपने भाई के साथ ये तस्वीरें शेयर कीं।

गौरी खान का रक्षाबंधन

गौरी खान का रक्षाबंधन

गौरी खान ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने परिवार के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की जहां सुहाना और आर्यन छोटे छोटे दिखाई दे रहे हैं।

सुहाना खान का रक्षाबंधन

सुहाना खान का रक्षाबंधन

वहीं सुहाना खान ने अपने भाईयों आर्यन खान और अब्राहम के साथ ये प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

कियारा आडवाणी की फौज

कियारा आडवाणी की फौज

कियारा आडवाणी ने अपने छोटे छोटे क्यूट भाईयों की फौज के साथ रक्षाबंधन मनाते हुए अपनी ये तस्वीर शेयर की।

कृति - नूपुर

कृति - नूपुर

कृति सैनन और नूपुर सैनन वीडियो कॉल पर राखी मनाती दिखाई दीं। साथ ही उन्होंने अपनी पुरानी रक्षाबंधन की तस्वीरें भी शेयर कीं।

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने सुशांत के साथ अपनी बचपन की ये तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें रक्षाबंधन पर याद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X