स्टार्स ने मनाया ओलंपिक्स 2020 में पीवी सिंधू की जीत का जश्न - करीना, सनी देओल, कंगना, वरूण के ट्वीट

रविवार, 1 अगस्त का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक बन गया। टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में चीन की ही बिंग जियाओ को हराकर, पीवी सिंधू ने बैडमिंटन के खेल में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी के साथ पीवी सिंधू ने इतिहास बनाया। पीवी सिंधू, पहली भारतीय महिला बन चुकी हैं जो ओलंपिक्स में दो मेडल जीत चुकी हैं।

इससे पहले, पीवी सिंधू ने 2016 में रियो ओलंपिक्स में रजत पदक जीत कर देश को उन पर गर्व करने का मौका दिया था। और अब उन्होंने इस साल ओलंपिक्स में Bronze मेडल पर अपनी मुहर लगाकर इतिहास रच दिया।

bollywood-stars-celebrate-pv-sindhu-s-bronze-medal-at-tokyo-olympics-2020

हर कोई पीवी सिंधू के मैच के लिए काफी उत्साहित था और बॉलीवुड स्टार्स भी सुबह से ही इतिहास बनने का इंतज़ार कर रहे थे। पीवी सिंधू के ये मैच जीतते ही, सितारों ने भी जश्न में शामिल होने में देर नहीं लगाई और पीवी सिंधू पर बधाईयों की झड़ी लगा दी। सनी देओल से लेकर अभिषेक बच्चन तक और करीना कपूर खान से कंगना रनौत तक सितारे पीवी सिंधू पर गर्व करते नज़र आए।

पीवी सिंधू की जीत का जश्न

पीवी सिंधू की जीत का जश्न

सनी देओल ने ट्वीट करते हुए लिखा - तुम पर गर्व है पीवी सिंधू। पहली भारतीय महिला, जिसने ओलंपिक्स में दो मेडल जीते हैं। भारत और भारतीयों को आप पर गर्व है।

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू

बर्थ डे गर्ल तापसी पन्नू ने भी पीवी सिंधू की जीत का जश्न मनाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर किया और लिखा - ब्रॉन्ज़ मेडल, घर आ रहा है।

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने भी पीवी सिंधू को बधाई देते हुए लिखा - ओलंपिक्स में दो मेडल जीतने वाली भारत की इकलौती महिला बनने के लिए बधाई हो पीवी सिंधू। आपकी जीत पर हम सबको गर्व है।

वाणी कपूर ने दी बधाई

वाणी कपूर ने दी बधाई

वाणी कपूर ने भी पीवी सिंधू की जीत के क्षण की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी।

कंगना रनौत

कंगना रनौत

वहीं कंगना रनौत ने पीवी सिंधू को बधाई तो दी ही लेकिन उन्हें इस बात की ज़्यादा खुशी थी कि पीवी सिंधू ने चीनी खिलाड़ी को धूल चटाकर ये मेडल अपने नाम किया।

करीना - मलाईका ने मनाया जश्न

करीना - मलाईका ने मनाया जश्न

करीना कपूर खान और मलाईका अरोड़ा ने भी पीवी सिंधू की तस्वीरें शेयर कर उन्हें जीत की बधाई दी और देशवासियों के जश्न में शामिल हो गईं।

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ने पीवी सिंधू की जीत का जश्न मनाते हुए लिखा - भारत की एक और बेटी का ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन। आपको ढेर सारी शक्ति मिले। दो मेडल जीतने वाली इकलौती भारतीय महिला बनने पर बधाई।

सोहा अली खान - नेहा धूपिया - गौहर खान

सोहा अली खान - नेहा धूपिया - गौहर खान

सोहा अली खान, नेहा धूपिया और गौहर खान ने भी पीवी सिंधू की इस जीत का जश्न मनाते हुए उन्हें बधाई दी। जहां नेहा धूपिया ने उन्हें इतिहास दोहराने के लिए बधाई दी वहीं गौहर खान मैच के साथ साथ अपना उत्साह शेयर करती गईं।

वरूण धवन

वरूण धवन

वरूण धवन ने भी अपने पापा डेविड धवन के साथ बैठकर ये मैच देखा और पीवी सिंधू की जीत का जश्न मनाया। वहीं वरूण ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को 1972 के बाद 2021 में सेमीफाईनल में पहुंचने की भी बधाई दी।

26 साल की पीवी सिंधू, हैदराबाद की रहने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्हें खेल में अपने अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्मश्री, पद्म भूषण, अर्जुन अवार्ड और राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X