Pics: स्टार्स ने यूं मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: बॉलीवुड के सबसे नन्हें योगी - पृथ्वी और इनाया

बॉलीवुड स्टार्स 21 जून को अपने घर पर ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं और सबको योग की अहमियत समझाने के लिए अलग अलग योद मुद्राओं में अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी से लेकर सारा अली खान तक और आलिया भट्ट से लेकर अनुपम खेर तक स्टार्स ने योग मुद्राओं में अपनी तस्वीरें शेयर की।

bollywood-stars-celebrate-international-yoga-day-with-their-yoga-pics-and-videos

वहीं सबसे क्यूट तस्वीरें थीं बॉलीवुड के नन्हें योगियों को योग का अभ्यास करते देखना जिनमें कंगना रनौत के भांजे पृथ्वी और सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू शामिल हैं।

शिल्पा शेट्टी ने एक बेहद ज़रूर वीडियो शेयर करते हुए लिखा - सबसे ज़्यादा अहम होता है हमारी श्वास क्रिया। यानि कि सांस लेना। इसलिए ठीक तरह से सांस लेना हमारे अंगों को सही प्रकार से ऑक्सीजन पहुंचाता है। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत भ्रामरी प्राणायाम से करते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने इस प्राणायम की विधि तो बताई ही साथ ही इसके फायदे भी बताए। ये प्राणायाम कोरोना से ठीक होने में भी जल्दी मदद करता है। वहीं आपके मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है। यहां देखिए, बॉलीवुड स्टार्स ने किस तरह मनाया अपना योग दिवस -

नन्हें योगी पृथ्वी चंदेल

नन्हें योगी पृथ्वी चंदेल

कंगना रनौत ने अपने परिवार के सबसे छोटे योगी की तस्वीर शेयर करते हुए दिखाया कि उनके भांजे पृथ्वी भी योगा करते हैं।

नन्हीं योगिनी इनाया खेमू

नन्हीं योगिनी इनाया खेमू

सोहा अली खान ने भी अपनी बेटी इनाया के साथ ध्यान मुद्रा में एक तस्वीर शेयर की। गौरतलब है कि इनाया रोज़ कुणाल और सोहा के साथ योगाभ्यास करती हैं।

सारा अली खान

सारा अली खान

सारा अली खान ने भी इस तस्वीर के साथ सबको अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने भी योग करता अपना एक वीडियो जारी किया जिसमें उनके क्यूट से पालतू कुत्ते ने भी हिस्सा लिया।

शेयर किया वीडियो

शेयर किया वीडियो

आलिया ने अपने इस वीडियो में लोगों को कई योग मुद्राएं सिखाईं जिन्हें रोज़ करने से हम काफी स्वस्थ रह सकते हैं।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने अपनी ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि योग अभ्यास हमारे स्वस्थ रहने के लिए बहुत ज़रूरी है।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित रोज़ अपने इंस्टाग्राम चैनल पर योग सिखा रही हैं और आप उनको फॉलो कर कभी भी ये वीडियो देखकर योग का अभ्यास कर सकते हैं।

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह ने कुंजर क्रिया के साथ अपने योग के दिन की शुरूआत की। ये सलाह उन्हें उनके गुरू ने दी है जिसका पालन वो हमेशा करती हैं।

समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी ने अपने पूरे परिवार के साथ एक तस्वीर डालते हुए सबके लिए योग दिवस पर स्वस्थ रहने की प्रार्थना की।

सिद्धांत चतुर्वेदी

सिद्धांत चतुर्वेदी

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने हवा में लटकते हुए योगा किया और साथ ही लिखा कि जिसने भी कहा है कि योगा से ना होगा, उसने जीवन में बहुत भोगा।

नीतू कपूर

नीतू कपूर

नीतू कपूर ने अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और नातिन समायरा साहनी के साथ योग करती अपनी तस्वीरें शेयर कीं।

अलग अलग योग मुद्राएं

अलग अलग योग मुद्राएं

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा - अगर इस महामारी में हमें किसी एक चीज़ की सीख दी है तो वो है कि आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहना कितना ज़रूरी है। और अपने शरीर के लिए काम करना कभी इतना ज़रूरी नहीं लगा था जितना इस महामारी ने सिखाया।

बेहद ज़रूरी है योग

बेहद ज़रूरी है योग

नीतू कपूर ने आगे लिखा - इस साल के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम है - योग घर पर और योग परिवार के साथ।

तीन जेनरेशन एक साथ

तीन जेनरेशन एक साथ

नीतू कपूर ने आगे लिखा - योग मानवता को काफी तरह से सहयोग देता है। और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घर पर ही योग किया है। परिवार के साथ। तीन जेनरेशन एक साथ।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर के योग सेशन में उनके पालतू कुत्ते ने भी उन्हें जॉइन किया।

अनुपम खेर

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने अपनी योग करती तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - मेरे व्यक्तिगत जीवन में योग ने न केवल शारीरिक रूप से मुझे संतुलित रखा है।बल्कि मुझे हर स्थिति से जूझने का मानसिक बल भी दिया है। आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। विश्व को भारत की ये भेंट अद्वितीय है। जय हिंद!#अंतरराष्ट्रीययोगदिवस #InternationalDayOfYoga

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X